चौकीदार निकला खतरनाक वाला चोर, पेट्रोल पंप पर शातिर ढंग से करवा दी लूट

Ujjain News, उज्जैन। उन्हेल-नागदा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लूट का आरोपी चौकीदार ही निकला। पंप के चौकीदार ने ही रिश्तेदार को बोलकर लूट का षडयंत्र रचा था। घटना के फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस को चौकीदार के शरीर पर चोट के मामूली निशान देखकर शंका हुई। पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हुआ।

Chowkidar arrested in petrol pump loot Case of Ujjain

होली के दिन पूर्व उन्हेल-नागदा रोड पर संचालित बायो डीजल पर लूट हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पेट्रोल पंप का चौकीदार ही लूट का मुख्य आरोपी निकला। घटना के बाद चौकीदार ने ही पुलिस को सूचना दी थी। उसकी शिकायत पर मामला पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

IPS sachin atulkar

एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटनाक्रम कैद हो गया था। जिसमें दो आरोपी चौकीदार को कैश काउंटर पर लाते हुए दिखाई दे रहे है। दोनों युवकों के हाथ में डंडे है। इसके बाद इनमेंं से एक युवक ने डंडा मारकर सीसीटीवी कैमरा फोड़ दिया था। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

Chowkidar arrested in petrol pump loot Case of Ujjain

चौकीदार के शरीर पर चोट के मामूली निशान से शक की सुई उस पर गई। चौकीदार से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने गुनाह कबूल लिया। चौकीदार ने ही रिश्तेदारों के साथ मिलकर लूट का षडयंत्र रचा था। पेट्रोल पंप संचालक ने उसे 14 महीने पहले ही काम पर रखा था। पेट्रोल पंप संचालक मूलत: मंदसौर जिले का निवासी है और वहीं रहता है जो कि पेट्रोल पंप से करीब 200 किमी की दूर है। इसी का फायदा उठाते हुए चौकीदार ने लूट का षडयंत्र रचा और घटना को अंजाम दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+