'राजस्थान में भाजपा सत्ता में आएगी', चितौड़गढ़ में PM मोदी की हुंकार, CM गहलोत पर साधा निशाना

PM Narendra Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 02 अक्टूबर को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की अलग-अलग विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने चित्तौड़गढ़ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, 'राजस्थान का विकास केंद्र सरकार के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे पहले कहा कि, "आज चित्तौड़गढ़ में 7,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है। गैस आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए देश में गैस पाइपलाइन नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है...उद्योगों का विस्तार किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे''

PM Narendra Modi Rajasthan Chittorgarh

CM गहलोत और कांग्रेस पर PM मोदी ने साधा निशाना

पीएम मोदी ने इससे पहले चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन और पूजा की। कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''यहां अशोक गहलोत सोते-जागते मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने में लगे थे और आधी कांग्रेस उनकी कुर्सी गिराने में जुटी थी। जनता को अपने हाल पर छोड़कर ये लोग आपसी लड़ाई में व्यस्त रहे... कांग्रेस ने राजस्थान को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी।"

Recommended Video

      'राजस्थान में भाजपा सत्ता में आएगी', चितौड़गढ़ में PM मोदी की हुंकार, CM गहलोत पर साधा निशाना

      PM मोदी बोले- राजस्थान में भाजपा सत्ता में आएगी

      पीएम मोदी ने कहा, "...सीएम अशोक गहलोत को पता है कि कांग्रेस की विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। खुद गहलोत जी को भरोसा है कि वो जा रहे हैं और इसीलिए उन्होंने पहले ही भाजपा को बधाई दे दी है। उनकी गुजारिश है कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद उनकी योजनाएं बंद न की जाएं। मैं सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने के लिए गहलोत जी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि राजस्थान में भाजपा सत्ता में आएगी।"

      पेपर लीक माफिया पर भड़के पीएम मोदी

      पीएम मोदी ने कहा, "राजस्थान के नौजवानों के साथ जो धोखा किया गया है भाजपा उसकी तह तक जाएगी... यहां के पेपर लीक माफिया का पाताल में भी जाकर हिसाब किया जाएगा। मैं आपको भरोसा देता हूं नौजवानों के भविष्य के साथ जिसने खिलवाड़ किया है ऐसे पेपर लीक माफिया को छोड़ा नहीं जाएगा, कड़ी सज़ा दिलाई जाएगी।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+