Lok Sabha Results 2019 Rajasthan: सीएम गहलोत ने पीएम मोदी पर लगाए कई बड़े आरोप, गड़े मुर्दे भी उखाड़े
Lok sabha Chunaw 2019 Result Rajasthan, जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 में गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना की स्थिति अपराह्न होते-होते साफ हो गई है। राजस्थान में सभी 25 सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। वहीं भाजपा प्रत्याशियों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भीलवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा के सुभाष बहेड़िया 6 लाख 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज भी कर चुके हैं।

चुनाव 2019 के परिणाम आने के साथ ही भाजपा-कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो गए हैं। भाजपा में जहां प्रचंड बहुमत के लिए जनता का आभार जताने और शुभकामनाओं का दौर चल रहा है, वहीं कांग्रेस की तरफ से हार के बाद भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी नाम शामिल है। अशोक गहलोत ने दोपहर बाद कई ट्वीट कर भाजपा व पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।
अशोक गहलोत ने लगाया ये आरोप
एक ट्वीट में पीएम गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 में जनता से किए वादों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने चुनावी वादों के बारे में जनता को जवाब नहीं दिया। इसके अलावा भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों के बारे में भी चर्चा नहीं की गई। जबकि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जन कल्याण व विकास के नाम पर वोट मांगे।
वसुंधरा ने दी मोदी को जीत की बधाई
भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलता देख देशभर से भाजपा नेताओं और समर्थकों में बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। इस संबंध में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि देश की जनता ने एक बार फिर से मोदी सरकार में विश्वास जताया है।












Click it and Unblock the Notifications