Rajasthan: भीलवाड़ा के मांडलगढ़ में सड़क पर भारी बवाल, पुलिस के साथ भी भीड़ ने कर दिया यह कांड !
Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा में आज फिर से सड़क पर बवाल हो गया। युवक की कमरे में खून से सनी लाश मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतर शहर के बाजार बंद करवा दिए।
दरअसल भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की मानपुरा गांव में आज अपने घर के कमरे में सो रहे 24 वर्षीय युवक का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए ओर आकोशित लोगों से समझाइस कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौपा गया।

परिजनों ने बताया कि मांडलगढ़ थाना क्षेत्र की मानपुरा गांव के रहने वाले 24 वर्षय हंसराज मीणा बीती रात खाना खाने के बाद घर में अपने कमरे में सो गए थे। सुबह हंसराज वापस अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो घर वालों ने जब कमरे में देखा तो हंसराज की लहुलुहान हालत में पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया और घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने हंसराज की हत्या की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मामले में पुलिस ने परिवार वालों व प्रदर्शनकारियों से समझाइश कर पूरे मामले की गहनता से जांच करवाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अगर हत्या हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद आक्रोश बढ़ने से आक्रोशित लोगों ने पहले मानपुरा गांव के बाजार बंद करवा दिए और पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की कर अभद्रता करते हुऐ पुलिस वाहन को पलटने की कोशिश की जिससे एक बार माहौल गर्मा गया और पुलिस उप अधीक्षक सहित तीन थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा और समझाइश की।
युवक मामला बढ़ता देख क्षेत्रीय भाजपा विधायक गोपाल खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचे ओर समझाइए की उसके बाद मामला शांत हुआ और युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति हो पाएगी स्पष्ट -युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है कि आखिर युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी ।
इस मामले में मांडलगढ़ थाना प्रभारी चंद्रप्रभात ने कहा कि आज मानपुरा गांव में युवक की घर के कमरे में लाश मिलने की सूचना मिली। हम मौके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
इस दौरान युवक के कमरे में पशुओं के घास काटने की दांतली मिली और उनके हाथ की नसें भी कटी हुई थी लेकिन परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जाता रहे थे आखिर हत्या हुई या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सब स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications