राजस्थान में तीन रेल परियोजनाओं को केंद्र की मंजूरी, जानिए कहां बिछाएंगे नई रेल पटरियां?
New Railway Projects in Rajasthan: केंद्र सरकार ने राजस्थान के लिए तीन नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनके लिए बजट भी मंजूर कर दिया।
गुरुवार को केंद्र सरकार ने राजस्थन की जिन तीन रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है, उनमें जयपुर-सवाईमाधोपुर, अजमेर-चंदेरिया और लूनी-समदड़ी-भीलड़ी शामिल है।

31.27 किलोमीटर लंबे जयपुर-सवाई माधोपुर रेलमार्ग और 152.77 किलोमीटर ट्रैक के दोहरीकरण के लिए 1268.57 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।
दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। साथ ही रणथम्भौर में वन्य अभ्यारण्य, चौथ का बरवाड़ा और शिवाड़ में स्थित धार्मिक स्थल, वनस्थली में शैक्षणिक संसथानों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
साथ ही 178.20 किलोमीटर लंबे अजमेर-चंदेरिया रेल मार्ग व 212.8 किलोमीटर ट्रैक के लिए 1813.28 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। इससे भीलवाड़ा में कपड़ा उद्योग, चित्तौड़गढ़ के आस-पास स्थित सीमेंट उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा 278 किलोमीटर लूनी-समदड़ी-भीलड़ी रेलमार्ग व 315.57 किलोमीटर ट्रैक के दोहरीकरण के लिए 3530.92 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications