2 तोतों की 'गवाही' से सुलझा केस, खुशी से झूम उठा पुलिस थाने पहुंचा 11 साल का लड़का
राजसमंद। 11 साल का एक बच्चा रोता-बिलखता पुलिस थाने पहुंचा। एसएचओ से शिकायत की कि एक आंटी उसके दो पालतू तोते नहीं दे रही है। वे उसे उसके तोते दिलवाएं। एसएचओ का दिल पसीज गया और उसने महिला को दोनों तोतों के साथ पुलिस थाने बुला लिया, मगर दिक्कत यह थी कि बच्चा साबित कैसे करे कि ये दोनों तोते उसी के हैं। फिर पूरा मामला खुद तोतों की गवाही से सुलझा। यह अनूठा मामला राजस्थान के राजसमंद जिले का है।
Recommended Video

राधा कृष्ण रखा था तोतों का नाम
हुआ यूं कि राजसमंद जिले के गांव कुंवारिया के 11 वर्षीय करण सेन ने दो तोते पाल रखे थे। एक का नाम राधा और दूसरे का नाम कृष्ण रखा हुआ था। लॉकडाउन में एक दिन दोनों तोते उड़कर घर से बाहर कहीं चले गए। परिजनों ने लॉकडाउन के चलते करण को तोते तलाशने के लिए घर से बाहर नहीं जाने दिया, मगर करण हर समय अपने तोतों को खोजने का प्रयास करता रहता था।

लॉकडाउन में ढील मिलने पर खोजने निकला
अब लॉकडाउन में थोड़ी ढील मिली तो वह घर से बाहर निकलकर तोते तलाश करने लगे। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक घर में उसके तोते मिल गए। उन तोतों को अब एक महिला ने पाल रखा था और उसने करण को तोते लौटाने से इनकार कर दिया। इस पर करण पुलिस थाने पहुंच गया और थानाधिकारी पेशावर खान से शिकायत की।

दोनों तोते करण के कंधे पर आकर बैठे
मीडिया से बातचीत में थानाधिकारी पेशावर खान ने बताया कि बच्चे की शिकायत पर उन्होंने कांस्टेबल हरिसिंह व रोशनलाल शर्मा को उस महिला के घर भेजा और उसे तोते समेत थाने बुलाया। महिला ने तोते अपने बताते हुए देने से इनकार कर दिया। इस पर करण ने कहा कि वह साबित कर सकता है कि तोते उसके हैं।

महिला ने लौटा दिए दोनों तोते
करण ने जैसे ही राधा-कृष्ण की आवाज लगाई तो दोनों तोते उड़कर उसके कंधे पर आकर बैठ गए। ऐसे में फैसला किया गया कि तोते करण के ही हैं और फिर महिला ने उसे दोनों तोते लौटा दिए। अपने ताेते फिर से पाकर करण खुशी से झूम उठा, मानाे सारे जहां की खुशियां मिल गईं।

जानिए तोते से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट
1. तोता, पक्षियों के सिटैसी वर्ग के सिटैसिडी कुल का पक्षी है।
2. तोते की कुछ प्रजातियों का जीवनकाल इंसानों के जीवन काल के बराबर होता है और इन प्रजातियों के तोते लगभग 80 साल तक जीवित रह सकते हैं।
3. तोते गर्म खून के पक्षी होते हैं और यह भोजन में फल, फूल, नट और छोटे-मोटे कीड़े खाते हैं।

स्वस्थ मकाउ पैरेट का वजन लगभग 2 किलो
4. विश्व में अब तक खोजी गई तोतो की कुल प्रजाति 370 है व् इन सभी प्रजातियों में सबसे आकर्षक तोते दक्षिण अमेरिका में पाए जाते है।
5. दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली तोतो की प्रजाति को मकाउ पैरेट (Macaw Parrot ) के नाम से जाना जाता है।
इस पक्षी का आकार विश्व में पाए जाने वाले सभी तोतो के आकार से बड़ा होता है।
6. एक स्वस्थ मकाउ पैरेट का वजन लगभग 2 किलो तक हो सकता है व् इसका आकार साढे 3 फ़ीट तक होता है और पंखों का फैलाव डेढ़ मीटर तक होता है।

भारत में आमतौर पर हरे रंग के तोते पाए जाते हैं
7. आपको जानकर हैरानी होगी ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला तोता जिसे ऑस्ट्रेलियन नाईट पैरेट के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही दुनिया में सबसे रहस्यमई पक्षी के रूप में भी इसी पक्षी को जाना जाता है क्योंकि इसे अब तक मात्र चार पांच लोग देख पाए है।
8. भारत में आमतौर पर हरे रंग के तोते पाए जाते हैं जिनकी एक लाल रंग की मुड़ी हुई चोंच होती है व इनकी गर्दन पर लाल एवं काले रंग के वृत्त होते हैं।
9. विश्व में कई रंगों के तोते पाए जाते है जैसे नीला , हरा , सफ़ेद इत्यादि, लेकिन सभी तोतोंं के अंडे पूरे सफ़ेद रंग के ही होते हैं।

तोते की उड़ने की रफ़्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा
10. तोते सामाजिक श्रेणी के पक्षियों में गिने जाते हैं क्योंकि यह पक्षी अक्सर समाज बनाकर रहते हैं और इनके झुंड में 40 से 50 तोते होते है।
11. तोते की उड़ने की रफ़्तार बहुत तेज होती है यह लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ सकते है।
12. अमेरिका में पाया जाने वाले सलेटी रंग का तोता इंसानों की बोली की नक़ल करने वाला सबसे बेहतरीन तोता होता है जो दुनिया में सबसे अच्छी बोली बोलने के लिए जाना जाता है।

पंजे से अपने मुंह में खाना पहुंचा सकता है
13. तोता एकमात्र ऐसा पक्षी है जो अपने पंजे से अपने मुंह में खाना पहुंचा सकता है।
14. क्या आप जानते हैं तोते की चोंच लगातार बढ़ती रहती है और इसलिए वे जंगलोंं में खाने, चबाने वाली लकड़ी के ऊपर और नीचे के हिस्सों को एक साथ पीसते हुए देखे जा सकते हैंं।
15. आपको जानकर आश्चर्य होगा तोते अपने बच्चों को जन्म देने के बाद इनका नाम भी रखते हैं और जीवनभर यह तोते इसी नाम से पुकारे जाते हैं।

दुनिया का सबसे ज़्यादा पढ़ा लिखा तोता "Puck"
16. समूचे विश्व में भिन्न-भिन्न रंगों के तोते पाए जाते हैं इनमें कुछ प्रमुख रंग जैसे हरा, लाल, नीला और सफेद रंग के तोते होते हैं।
17. दुनिया का सबसे ज़्यादा पढ़ा लिखा तोता "Puck" नाम का था। जिसका नाम 1995 से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है व इसके शब्दकोश में कुल 1728 शब्द थे।
18. अब तक दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र का तोता जिसका नाम "Cookie" था, उसकी मौत 27 August 2016 उम्र 83 का होने के बाद हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications