Rajasthan News: बिन मां-बाप की दो बहनों की शादी से पहले उठी दूल्‍हे भाई की अर्थी, कोई नहीं रोक पाया आंसू

राजस्‍थान के खेतड़ी उपखंड का मनोता कलां गांव निवासी विक्रम की शादी 29 अप्रैल व उसकी दो बहनों की शादी 23 अप्रैल को तय थी। शादी का कार्ड बांटने जाते वक्‍त एक्‍सीडेंट में विक्रम की मौत हो गई।

Dulhe ki accident me mout

बिन मां-बाप के भाई-बहनों की शादी के चंद दिन शेष थे। मंगलगीत शुरू हो चुके थे। घर का कोना-कोना खुशियों से सरोबार था। शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे। इसी दौरान हादसे ने खुशियों के बीच मातस पसरा दिया।

दो बहनों की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। खुद विक्रम की बारात निकलने से 11 दिन पहले शवयात्रा निकली तो वहां मौजूद कोई शख्‍स आंसू नहीं रोक पाया।

जानकारी के अनुसार राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले के खेतड़ी ब्‍लॉक के गांव मनोता कला निवासी विक्रम व उसके चचेरे भाई की शादी 29 अप्रैल को नवलगढ़ निवासी उर्मिला के साथ होनी थी। 23 अप्रैल को विक्रम की दो सगी बहनों की भी शादी 23 अप्रैल को तय थी।

विक्रम अपनी व बहनों की शादी के कार्ड बांटने के लिए अपने फौजी दोस्‍त प्रवेश कुमार व चचेरे भाई दिलीप कुमार के साथ कार में सवार होकर कार्ड बांटने जा रहा था। कार्ड बांटने के बाद तीनों ने सीकर जिले में जीणमाता जाने का प्‍लान बनाया।

जीणमाता जाते वक्‍त रास्‍ते में नवलगढ़ इलाके के डूंडलोद फाटक के पास उनकी कार बेकाबू हो गई और आगे चल रहे एक ट्रैक्‍टर में जा घुसी। एक्‍सीडेंट में विक्रम व उसके दोस्‍त प्रवेश की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+