रात को परिवार के मुखिया की तबीयत बिगड़ी, सुबह दरवाजे पर लटका मिला आटे का पुतला, नीबू और अंडा, पूरा परिवार सदमे में

बूंदी। राजस्थान के बूंदी में अंधविश्ववास व जादू टोना से जुड़ा एक मामला सामने आया है। इससे एक परिवार सदमे है, क्योंकि परिवार के मुखिया की भी तबीयत खराब हो गई। परिजन इसकी वजह जादू टोना को मान रहे हैं। जानकारी के अनुसार बून्दी में भरतपुर से आकर एक परिवार परसों से रह रहा है। परिवार के मुखिया जगदीश चौधरी यहां पोस्ट ऑफिस में नौकरी करते हैं।

Bundi family in tension from Black magic

मंगलवार रात जगदीश चौधरी के तेज पेट दर्द होने लगा और वे अचानक जमीन पर छटपटाने लगे। कुछ देर बाद अपने आप ही आराम आ गया। परिवार ने इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। हर किसी मौसम में परिवर्तन की वजह से पेट दर्द होना माना।

ऐसे में उन्होंने नीबू पानी, इनो वगैरह आदि पीया और पेट दर्द की घटना को अनदेखा कर दिया, मगर जब सुबह परिवार उठा और घर का मुख्य दरवाजा खोला परिजनों के होश उड़ गए। दरवाजे पर जादू टोना किया हुआ था। इससे परिवार सदमें है। बता दें कि कोई आटे से बनाया हुआ आदमी का पुतला, अंडा, नींबू व दो मिर्ची को धागे में पिरोकर चौधरी के घर के मुख्य दरवाजे पर लटका गया। उन पर रोली से स्वास्तिक व उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। आटे से बनाए हुए पुतले में आलपीन गड़ी हुई थी।

Bundi family in tension from Black magic

इन सबको एक धागे में पिरोकर मैन गेट के वहां लाइट के तार पर बांध रखा था। इसे देख परिवार सदमे में आ गया और रात में चौधरी के पेट दर्द की घटना को भी इससे जोड़कर देख रहा है। परिवार की महिला मानवती चौधरी व अनिता चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी हमारे घर में पीली सरसों, काली सरसों जैसी कई चीजें मिली है और अब यह घटन सामने आई है। यह कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि कोई जानबूझकर उनके परिवार के साथ ऐसा कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+