VIDEO: जालोर सीट पर BSP कैंडिडेट लालसिंह ने वैभव गहलोत के लिए मारी पलटी, पर्चा उठाकर ज्‍वाइन की कांग्रेस

Vaibhav Gehlot News: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्‍थान की जालोर-सिरोही सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के लिए अच्‍छी खबर हैं।

जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से वैभव गहलोत कांग्रेस उम्‍मीदवार हैं। गहलोत के सामने भाजपा उम्‍मीदवार लुंबाराम चौधरी के अलावा बसपा के लालसिंह ने भी ताल ठोकी थी, मगर लालसिंह ने पर्चा वापस ले लिया।

BSP candidate Lal Singh withdrew

दो अप्रैल को जालोर सीट से नामांकन पत्र दाखिल करने वाले लालसिंह सोमवार को नाम वापसी के लिए जिला कलेक्‍ट्रटे स्थित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान बेहद मार्मिक वाक्‍या भी देखने को मिला।

वैभव गहलोत को टिकट मिलने से नाराज लालसिंह ने बाहरी प्रत्याशी का विरोध करते हुए कांग्रेस से बगावत कर ली थी और 2 अप्रैल 2024 को बसपा उम्‍मीदवार के रूप में पर्चा भर दिया था। लेकिन नामांकन वापसी के अन्तिम दिन कांग्रेस के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया है।

जब लालसिंह पर्चा उठाने आए थे तब जिला कलेक्ट्रेट में बसपा के जोन प्रभारी हरिचंद्र सिंह गौड़ ने लालसिंह को पकड़ कर नामांकन वापस लेने से रोकने का भी प्रयास किया। उन्‍होंने उनसे मार्मिक अपील भी की, मगर वे नहीं माने।

उल्‍लेखनीय है कि वैभव गहलोत का यह दूसरा लोकसभा चुनाव है। पहला 2019 में जोधपुर लोकसभा सीट से भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने लड़ा था, जो हार गए। इसके बाद सीट बदलकर जालोर-सिरोही आ गए।

जालोर सीट पर जीत के लिए वैभव गहलोत व उनके पिता राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरा जोर लगा रखा है। जालोर से बाहर दक्षिण भारत में रह रहे मारवाड़ी समुदाय से भी वोट मांगने चले गए थे। इसके अलावा वैभव गहलोत भी मां सुनीता गहलोत भी चुनाव सभाओं में पहुंचकर बेटे के लिए वोट मांग रही हैं।

एक चुनावी सभा में अशोक गहलोत खुद कह चुके हैं कि उनकी पत्‍नी सुनीता गहलोत चुनावी सभाओं में नहीं जाती है। अब तक की जिंदगी में मुश्किल से दो-तीन सभाओं में गई होगी, मगर जालोर में बेटे के लिए आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+