दूल्हा-दुल्हन करते रहे हेलीकॉप्टर का इंतजार, एनवक्त पर बिगड़ा मामला तो पहुंचे थाने

झुंझुनूं, 20 मई। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में दुल्हन की हेलीकॉप्टर से विदाई के अरमान अधूरे रह गए। लाखों रुपए की देकर बुकिंग करवाने के बावजूद हेलीकॉप्टर की कंपनी एनवक्त पर मुकर गई। इससे दूल्हे के परिवार ने पुलिस थाने में मानहानि का केस किया है।

Bride groom Jhunjhunu

जानकारी के अनुसार चूरू जिले के सुजानगढ़ में शिक्षण संस्थान चलाने वाले श्योपुरा तन तेतरा निवासी नरेंद्र बराला के बेटे निखिल की शादी सुजानगढ़ निवासी कैलाश महण की बेटी शिखा के साथ 11 मई को तय हुई थी। नरेंद्र और उनके परिवार वाले इस शादी को यादगार बनाना चाहते थे। दूल्हा पक्ष ने बहू की विदाई हैलीकॉप्टर से कराने का फैसला लिया। इसके लिए मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेज उदयपुर कंपनी से संपर्क किया। परिवार ने 4.58 लाख रुपए जमा करवाकर 12 मई की सुबह के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवाया।

बराला परिवार ने अपने गांव श्योपुरा में और दुल्हन के गांव सुजानगढ़ में भी हेलीपेड बनवाया। इसमें करीब 3 लाख रुपए का खर्चा किया। इसके साथ दोनों जिलों के कलेक्टर से इसकी परमीशन भी लेनी पड़ी। बराला परिवार की बारात अपने गांव श्योपुरा से निकलने लगी तो शाम को कंपनी का फोन आया कि तकनीकि खराबी के कारण हेलीकॉप्टर नहीं आएगा। बाद में दुल्हन की विदाई के लिए 60 हजार रुपये खर्च कर एक बीएमडब्ल्यू कार मंगवाई गई।

थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि नरेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रबंध निदेशक मेवाड़ हेलीकॉप्टर सर्विसेज उदयपुर व प्रतिनिधि मनीष कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों परिवारों ने सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होने और 11.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला हेलिकॉप्टर प्रोवाइड कराने वाली कंपनी व उसके प्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+