Rajasthan Accident: टायर फटने के बाद कार से भिड़ी बोलेरो, 2 सरकारी टीचर व बैंक पीओ की मौत

राजस्‍थान के भरतपुर जिले के उच्‍चैन पुलिस थाना इलाके के गांव कैमासी में शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे चलती बोलेरो का टायर फट गया, जिससे वह एक कार से जा टकराई। कार में सवार दो सरकारी टीचर व बैंक पीओ की मौत हो गई।

मरने वालों में पति-पत्‍नी शामिल हैं। इनके अलावा पिता-पुत्र समेत चार अन्‍य लोग घायल हुए हैं। दो आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 teachers and bank PO killed in Bharatpur

जानकारी के अनुसार संताप बैंक ऑफ बड़ौदा जयपुर में पीओ थे। उनकी पत्‍नी डॉली करौली जिले के जटवाड़ा के स्‍कूल में सरकारी टीचर थी। डोली के साथ उसी के स्‍कूल में भरतपुर के डीग के गोवर्धन गेट का रहने वाला दिनेश भी टीचर था।

शनिवार को संताप अपनी पत्‍नी डॉली को लेकर उच्‍चैन होता हुआ सेवर अपने घर जा रहा था। परिचित होने के कारण उनकी कार में दिनेश भी सवार हो गया। रास्‍ते में गांव कैमासी के पास एक बोलेरो का टायर फट गया और वो असंतुलित होकर कार से टकरा गई।

टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए। कार पेड़ से टकराने के बाद रुक गई। संताप व उनकी पत्‍नी डॉली की मौके पर ही मौत हो गई। दिनेश ने भी दम तोड़ दिया। उधर, बोलेरो में सवार मुकेश मीणा, चालक कालूराम और भरत घायल हो गए।

सड़क हादसे की सूचना पर उच्‍चैन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के सरकारी अस्‍पताल में पहुंचाया, जहां से उनको भरतपुर के आरबीएम अस्‍पताल में रेफर किया गया। वहीं, शवों को मुर्दाघर में रखवाया और उनके परिजनों को सूचना दी।

इनकी हुई मौत

  • संताप (35), बैंक पीओ, जयपुर
  • डॉली पत्‍नी संताप (33), सरकारी टीचर, करौली
  • दिनेश, सरकारी टीचर, करौली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+