राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में गैस रिसने से ब्लास्ट, मकान ध्वस्त, परिवार के 3 लोगों की जान गई, 4 घायल
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक मकान के अंदर गैस का रिसाव हुआ। जिसके चलते वहां ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से मकान की छत उड़ गई। दीवारें गिरने से पूरा परिवार चपेट में आ गया। कई लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे को लेकर चित्तौड़गढ़ डीएसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

डीएसपी अमित कुमार के मुताबिक, उपरोक्त मकान में ब्लास्ट होने के कारण 3 लोगों की मृत्यु हो गई और 4 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया, "पहले गैस का रिसाव हुआ और फिर ब्लास्ट हुआ। जिससे मकान धव्त हो गया। इस घटना में परिवार के लोग काफी जख्मी हुए हैं। वहीं 3 लोगों की जान चली गई है। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।"














Click it and Unblock the Notifications