Lok Sabha Election: जाट समाज की महापंचायत से क्या बढ़ गई भाजपा की परेशानी, मिशन 25 पड़ गया खटाई में ?
Jaat Panchayat: राजस्थान के लोकसभा चुनावोंं में भाजपा की हैट्रिक का राह मुश्किल होती नजर आ रही है। जाट समाज ने आज भरतपुर में पंचायत कर बड़ा ऐलान कर दिया।
जाट समाज की पंचायत के बाद के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वोट की चोट से बीजेपी को जवाब देंगे। आज हुई पंचायत में आरक्षण के साथ संघर्ष समिति के सदस्य की पिटाई का मुद्दा गर्माया रहा ।

भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके के पैंगोर गांव के चामड़ माता मंदिर पर जाट समाज की पंचायत हुई। इस दौरान जाट समाज ने फैसला लिया कि, इस बार लोकसभा चुनावों में बीजेपी को सबक सिखाएंगे। क्योंकि बीजेपी ने भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज के साथ आरक्षण के नाम पर धोखा किया है।
इसके अलावा सरकार जाट समाज के लोगों को टारगेट कर रही है। जाट समाज की पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव भी पहुंची। जाट समाज ने तय किया कि, वह अपना प्रत्याशी संजना जाटव को मानते हैं। वह संजना के लिए फील्ड प्रचार प्रसार करेंगे।
बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 8 अप्रैल को कासौट गांव के एक व्यक्ति से मारपीट की थी। जिसके बाद व्यक्ति ने इसकी शिकायत मथुरा गेट थाने में दी लेकिन, पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया।
दूसरी तरफ चार बार सरपंच रहे और आरक्षण संघर्ष समिति के सह संयोजक सुभाष मदेरणा के साथ जयपुर पुलिस ने आतंकी जैसा व्यवहार किया। इसके कारण जाट समाज बीजेपी से नाराज है और, जाट समाज बीजेपी को इसका जवाब वोट से देगा।
जाट समाज लगातार बीजेपी का विरोध कर रह रहा है। हालांकि जाट महासभा बीजेपी के पक्ष में है और, लगातार बीजेपी का समर्थन कर रही है।
जाट समाज की पंचायत के बाद हालांकि किसी भी भाजपा के जाट नेता का कोई बयान सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा है कि जाट समाज की नाराजगी के चलते राजस्थान के कई लोकसभा सीटों पर भारी खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications