Rajasthan Bjp News: भाजपा की कार्यसमिति की बैठक 13 जुलाई को, जानिए कौन-कौन नेता करेंगे शिरकत

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में 13 जुलाई को भाजपा की वृहद कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम सहित कई नेता शामिल होंगे।

राजस्थान के मंडल स्तर से लेकर पंचायत राज, निकाय , सांसद, विधायक, मंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों सहित करीब 08 हजार जनप्रतिनिधि कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि 13 जुलाई को सुबह 9 बजे से जयपुर के सीतापुरा स्थिति जेईसीसी सभागार में ऐतिहासिक वृहद कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा।

bjp-working-committee-meeting-in-rajasthan-cabinet-minister-shivraj-singh-will-attend

यह कार्यसमिति ऐसे अवसर पर हो रही है जब देश में तीसरी बार यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने शपथ ली है और प्रदेश में भाजपा की सशक्त भजनलाल सरकार है।

कार्यसमिति में पंचायत राज के जनप्रतिनिधि, निकाय जनप्रतिनिधि, सासंद, विधायक, मंत्री मुख्यमंत्री और प्रदेश पदाधिकारियों सहित आठ हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे।

वहीं केंद्र की ओर से एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम शिरकत करेंगे। कार्यसमिति की तैयारियों के लिए बनाई गई व्यवस्था टोलियां प्रत्येक काम को बारीकी से कर रही हैं। दो सत्रों में होेने वाली वृहद कार्यसमिति के दौरान प्रदेश से केंद्र सरकार में बनाए गए चार मंत्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।

वहीं भाजपा की आगामी कार्ययोजना का रूटमैप बनाया जाएगा। प्रेसवार्ता में भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल और प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बजट को लेकर कहा कि भाजपा की भजनलाल सरकार की ओर से पेश किये गये पूर्णकालिक बजट 2024-2025 में विकसित राजस्थान, सशक्त राजस्थान, अग्रणी राजस्थान और समग्र राजस्थान की परिकल्पना को साकार किया है।

बजट में प्रदेश के हर वर्ग के चहुंमुखी विकास और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर उस पर काम शुरू कर दिया गया है। बजट में सिंचाई से लेकर पेयजल समस्या के समाधान के लिए 15 हजार करोड की लागत से 25 लाख नल कनेक्शन देने की घोषणा की गई है।

वहीं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए 20370 करोड की 06 वृहद स्तरीय पेयजल योजनाएं लाई जाएंगी विद्युत क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढाने के साथ आदर्श सौर ग्राम योजना के तहत दो लाख आठ हजार घरों को बिजली कनेक्शन दिये जाएंगे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने युवाओं के लिए नई युवा नीति के तहत एक साल में एक लाख सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और पूरे कार्यकाल में चार लाख सरकारी भर्ती देने की घोषणा कर युवाओं को सौगात दी है। रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+