Rajasthan News: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के कार्यकाल का एक साल पूरा...अब शुरू होगा यह अभियान
Rajasthan News: प्रदेश की भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी अध्यक्षता का सफलतम 1 साल पूरा कर लिया है। अब 23 मार्च को प्रदेश में भाजपा विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता का सफलतम एक वर्ष शनिवार 23 मार्च को विजय संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर विजय संकल्प दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में दोपहर 2 बजे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का जोरदार स्वागत का आयोजन रखा गया है।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के साथ भाजपा के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, एससी एवं एसटी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा एवं किसान मोर्चा सहित सभी विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।
प्रदेश में माईक्रो डोनेशन कार्यक्रम के साथ, लाभार्थी विशेष संपर्क अभियान और प्रथम मतदाता संपर्क अभियान का आयोजन भी किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि गत वर्ष 23 मार्च 2023 को प्रदेश भाजपा की कमान संभालते हुए सीपी जोशी ने कहा था ''चुनौतियां चाहे कितनी भी हो, मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के दर्द को मुखर आवाज देकर राजस्थान को कांग्रेसी कुशासन से मुक्त करवाएंगे।''
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अथक मेहनत का ही परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी और कांग्रेस का कुशासन समाप्त हुआ।
प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा चुनावों में जिस तहर प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और कमल खिलाया, उसी तरह लोकसभा में भी राजस्थान की 25 की 25 सीटों पर कमल खिलेगा और केंद्र में अबकी बार मोदी सरकार, 400 पार का लक्ष्य अर्जित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications