Bharat Jodo Yatra Video : राजस्‍थान में BJP वाले छत पर खड़े रहे, सड़क से राहुल गांधी देते रहे Flying Kiss

Indian Youth Congress ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ' जुड़ रहा है भारत, मिल रहे है दिल...। BJP वालों ने अपने कार्यालय की छतों पर खड़े होकर राहुल गांधी का घण्टों इंतजार किया। राहुल गांधी ने प्यार के साथ उनका अभिवादन किया।

Bharat Jodo Yatra Rajasthan

Bharat Jodo Yatra Rajasthan : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्‍त राजस्‍थान में है। चार‍ दिसम्‍बर को मध्‍य प्रदेश से झालावाड़ जिले के गांव चंऊली होते हुए राजस्‍थान में प्रवेश कर चुकी है। झालावाड़ जिले में 6 दिसम्‍बर को आखिरी दिन एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता तो छत पर खड़ होकर अपने कार्यालय से सामने से गुजरती भारत जोड़ो यात्रा को देख रहे हैं जबकि सड़क पर पैदल चल रहे राहुल भाजपा वालों को फ्लाइंग कि दिए जा रहे हैं। (VIDEO नीचे है )

Recommended Video

    राजस्‍थान में BJP वाले छत पर खड़े रहे, सड़क से राहुल गांधी देते रहे Flying Kiss
    जुड़ रहा है भारत, मिल रहे है दिल...

    जुड़ रहा है भारत, मिल रहे है दिल...

    झालावाड़ के बाद भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले में प्रवेश कर जाएगी। फिर सवाई माधोपुर, टोंक, दौसा व अलवर होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। इंडियन यूथ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर झालावाड़ का भारत जोड़़ो यात्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'जुड़ रहा है भारत, मिल रहे है दिल...। BJP वालों ने अपने कार्यालय की छतों पर खड़े होकर राहुल गांधी का घण्टों इंतजार किया। राहुल गांधी ने प्यार के साथ उनका अभिवादन किया, उन्हें प्यार का पैगाम दिया।'

    यात्रा सुबह छह बजे खेल संकुल से शुरू

    झालवाड़ में 6 दिसम्‍बर को सुबह छह बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे खेल संकुल से शुरू हुई थी। दस बजे यात्रा का देवरीघाट पर विराम हुआ। इसके बाद फिर से शुरू होकर सुकेत के लिए रवाना हुई। शाम साढ़े छह बजे हीरिया खेड़ी में पदयात्रा को विराम और मोरू कलां खेल मैदान दरा में यात्रि विश्राम होगा।

    भारत जोड़ो यात्रा का आगे का रूट

    कोटा-बूंदी : भारत जोड़ो यात्रा कोटा बूंदी जिले में 7 दिसम्‍बर से 10 दिसम्‍बर तक रहेगी। केवल नगर, नोरदन, बालापुरा चौराहा, भगत सिंह चौराह में नुक्‍कड़ सभा व जगपुरा, केशोरायपाटन गुड़ली, बाजडली रेलवे अंडरपास चव बोरिप में रात्रि विश्राम प्रस्‍तावित है।

    सवाई माधोपुर : 11 व 12 दिसम्‍बर को भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर जिले से टोंक को छूते हुए गुजरेगी। दुब्‍बी व बगड़ी लालसोट में नुक्‍कड़ सभा व दहलोद और बीलोना में रात्रि विश्राम होगा।

    दौसा : 13 दिसम्‍बर से 16 दिसम्‍बर के बीच दौसा के नयावास स्‍टैंड पर सभा होगी। मीणा हाईकोर्ट, भंडारेज कला, कोलोना कोर्ट पर रात्रि विश्राम होगा। गिरराज धरण, सिकंदरा व मुकुदपुरा में नुक्‍कड़ सभा होगी।

    अलवर : 17 व 18 दिसम्‍बर को भारत जोड़ो यात्रा अलवर में रहेगी। यह राजस्‍थान में यात्रा का आखिरी पड़ाव है। मालाखेड़ा में नुक्‍कड़ सभा होगी। राधा स्‍वामी ग्राम महुआ व रामगढ़ के विजवा में रात्रि विश्राम और फिर यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+