राजस्थान: मॉब लिंचिंग पर BJP विधायक ने दिया विवादास्पद बयान
अलवर। अलवर में हुई पहलू खान की हत्या की घटना के बाद राजस्थान के अलवर जिले में मॉब लिंचिंग का एक नया मामला सामने आया है। रामगढ़ में गौ तस्करी के संदेह में हरियाणा के रहने वाले एक शख्स की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद से बीजेपी नेताओं की ओर से लगातार विवादास्पद बयान आ रहे हैं। अलवर के बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि, गौ तस्कर को दो-चार थप्पड़ मारकर भीड़ को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था।

लिंचिंग पर बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि, 'जनता को ऐसे मामलों में पुलिस को जानकारी देनी चाहिए, खुद हिंसा नहीं करनी चाहिए। भीड़ तस्कर को दो-चार थप्पड़ मारकर पुलिस के हवाले कर देती। सूत्रों ने बताया है कि पुलिस ने मृतकों को कस्टडी में लेकर पिटाई की है। पुलिस दिखाना चाहती थी कि वह कार्रवाई कर रही है। मामले की जूडिशल जांच हो, उसी से पता चलेगा की हत्या भीड़ ने की या फिर पुलिस की पिटाई से मौत हुई है।'
इससे पहले मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसपर कहा कि पीएम मोदी जितना फेमस होंगे, ऐसी घटनाएं उतनी ही बढ़ेंगी।मेघवाल ने कहा कि मोदी ने योजनाएं दी और उसका असर दिख रहा है। ये (मॉब लिंचिंग की घटनाएं) उसका रिएक्शन है। मेघवाल ने कहा 'बिहार चुनाव के वक्त 'अवार्ड वापसी' हुई और यूपी इलेक्शन में ये 'मॉब लिंचिंग'। 2019 के चुनावों में कुछ और आ सकता है। मोदी की लोकप्रियता के साथ ये चीजें और बढ़ेंगी।
बता दें कि हरियाणा के रहने वाले अकबर खान को अलवर के रामगढ़ थानाक्षेत्र के लल्लावंडी गांव में भीड़ द्वारा पीट-पीट कर मार डालने का मामला शनिवार को अलवर में सामन आया है। अकबर वाहन में दो गाय लेकर जब यहां से गुजर रहे थे तो कुछ लोगों ने उन्हें गौ तस्कर कहते हुए घेर लिया और बर्बरता से उनकी पिटाई शुरू कर दी। भीड़ ने अकबर को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications