अब राजस्थान में बढ़ी BJP की टेंशन, ज्ञानदेव आहुजा बोले- वसुंधरा दो बार सीएम रहीं, अब युवाओं को मिले मौका
जयपुर। देश पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक और राजस्थान समेत कई राज्यों में मुख्यमंत्री के पद के दावेदार को लेकर अंतकर्लह से जूझ रही है। कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में भी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के बीच मुख्यमंत्री के चेहरे पर चर्चा हो रही है। भाजपा के फायरब्रांड नेता माने जाने वाले ज्ञानदेव आहूजा ने ऐसा बयान दिया है कि, भाजपा से दो बार सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे नाराज हो सकती हैं। विधायक रह चुके आहूजा ने कहा है कि, राजस्थान के आगामी चुनाव में भाजपा के पास इस बार सीएम पद के लिए नया चेहरा होना चाहिए।

ज्ञानदेव आहूजा ने अपने श्रीगंगानगर दौरे के दौरान कहा, "मैं वसुंधरा का व्यक्तिगत रूप से विरोधी नहीं हूं, इस बार संसदीय बोर्ड उन्हें ही सीएम का चेहरा बनाएगा तो हम स्वागत करेंगे। मगर.. मुझे लगता है कि अब युवाओं को मौका देना चाहिए। चुनाव में भाजपा के पास इस बार नया चेहरा होना चाहिए।"
वसुंधरा को रिपीट करने की बात पर आहूजा बोले, "मुझे लगता है कि अब उन्हें राजस्थान छोड़ देना चाहिए और केंद्र का रूख करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि, वसुंधरा दो बार सीएम रह चुकी हैं, इस पद के लिए अब किसी युवा को मौका मिले। डेमोक्रेसी में सबको अधिकार है।

आगामी चुनाव में राजस्थान से भाजपा का सीएम का चेहरा कौन होगा? इस सवाल के जवाब में आहूजा ने कहा कि, प्रदेश का सीएम कौन होगा इसका फैसला संसदीय बोर्ड करेगा।" उन्होंने वसुंधरा राजे को लेकर कहा कि वे वसुंधरा के व्यक्तिगत विरोधी नहीं हैं। वे दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। अब उन्हें राजस्थान छोड़ देना चाहिए और केंद्र में राजनीति करनी चाहिए।

मालूम हो कि, ज्ञानदेव पहले भी वसुंधरा राजे को लेकर कई दफा बयान दे चुके हैं। वे अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications