Rajasthan News: लोकसभा के फाइनल मैच के लिए सीएम भजनलाल को मिला यह धुरंधर प्लेयर..!
Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की बागडोर सम्भालने के लिए अब सीएम भजनलाल शर्मा को एक ओर सियासी खिलाड़ी का साथ मिल गया है।
आज जयपुर में सबसे पहले राजस्थान प्रदेश @BJP4India के कोर ग्रुप के साथ विस्तार से चर्चा हुवी और बाद में चुनाव प्रबंधन समिति तथा लोकसभा चुनाव क्षेत्रोंके प्रभारी तथा संयोजकोंके साथ बैठक करते हुवें स्थिति का लेखा-जोखा लिया !
जनप्रिय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp तथा संगठन-धर्मी… pic.twitter.com/Qs3d8dXW04
— Vinay Sahasrabuddhe (मोदी का परिवार) (@Vinay1011) March 22, 2024
अब तक एक छोर से सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान की लोकसभा सीटों पर कलस्टर्स बैठकों में सियासी पिच जमाते नजर आ रहे थे। लेकिन अब राजस्थान के प्रभारी डॉक्टर विनय सहस्त्रबुद्धे ने भी आज मोर्चा सम्भाल लिया है।

लोकसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार डॉक्टर विनय सहस्त्रबुद्दे ने जयपुर पहुंच भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति,लोकसभा कलस्टर प्रभारी की बैठक ली।
प्रभारी सहत्रबुद्धे ने भाजपाइयों में जोश और उत्साह भरते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा के लिए तैयार रहे।
हालांकि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने अपनी लोकसभा सीट चित्तौड़गढ़ के साथ सियासी मैच को इक तरफा जीत की ओर रखने में सीएम भजनलाल का पूरा साथ दिया। लेकिन अब डॉक्टर विनय के आने के बाद भाजपा खुद को मजबूत समझ रही है।
प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ विनय सहस्त्रबुद्धे ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति, लोकसभा कलस्टर प्रभारी एंव संयोजकों की संयुक्त बैठक में शिरकत की।
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी मतदाता हमारे संपर्क से अछूता ना रहे, जिसके पास हम मोदी सरकार का काम और भाजपा की नीतियों को लेकर ना पहुंचे।
लोकसभा चुनाव प्रभारी डाॅ विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में देश में बहुत कुछ बदलाव हुआ है। गरीब को मान मिला है, समाज के वंचित को अधिकार मिला है। इसके कारण पूरे देश में भाजपा और मोदी जी के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है।
हमें लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है ताकि राजस्थान सभी सीटों पर जीत की हैट्रिक बना सकें।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने लोकसभा चुनावों की दृष्टि से करणीय कार्यों को विस्तार से समझाते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प के लिए हमारी प्रतिबद्धता भी जरूरी है। यह वह टीम है जिसने तीन महीने पहले ही राजस्थान में कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेंकने का काम किया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हम जनता के मोदी जी पर विश्वास को भाजपा की 25 की 25 सीटों पर जीत में बदलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीति और नीति के चलते इस बार भाजपा 400 पार के लक्ष्य को अर्जित करेगी। इसमें राजस्थान का प्रत्येक मतदाता अपनी शत प्रतिशत भागीदारी निभाएंगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की ओर से जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उस जिम्मेदारी का निर्वाहन समर्पित भाव से करें। हम सब सामान्य कार्यकर्ता है, जनता ने भाजपा पर भरोसा किया और मोदी की गारंटी में विश्वास कर हमें सेवा का अवसर दिया है। इस लिए हमें सामान्य कार्यकर्ता का भाव अपने में बनाए रखते हुए जनता के बीच जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करता है। इसलिए संगठन के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरी है। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद एंव कार्यकर्ताओं का साथ भाजपा को मिलेगा और प्रदेश की 25 की 25 सीटों पर कमल खिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications