BJP candidates Rajasthan: राजस्‍थान में कौन हैं वो 5 MP, जिनके लोकसभा चुनाव 2024 में कट गए टिकट

BJP candidates list Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने शनिवार को अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची में राजस्‍थान में 15 उम्‍मीदवार घोषित किए हैं। पहली सूची में राजस्‍थान से पांच मौजूदा सांसदों के टिकट कटे हैं।

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं। पहली सूची में जिन सांसदों के टिकट कटे हैं, उनमें जालोर से देवजी पटेल, बांसवाड़ा से कनकमल कटारा, भरतपुर से रंजीता कोली, उदयपुर से अर्जुन लाल मीणा व चूरू से राहुल कस्‍वां का नाम शामिल है।

Rajasthan BJP MP List

यह भी पढ़ें- Devendra Jhajharia: खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया चूरू से BJP प्रत्‍याशी, MP राहुल कस्‍वां का टिकट क्‍यों कटा?

सांसदों के टिकट काटकर इन्‍हें बनाया प्रत्‍याशी

राजस्‍थान के भाजपा उम्‍मीदवार की पहली सूची में मौजूदा सांसदों के टिकट काटकर जालोर से लुम्‍बाराम चौधरी, बांसवाड़ा से महेंद्रजीत सिंह मालवी, भरतपुर से रामस्‍वरूप कोली, उदयपुर से मन्‍ना लाल राव व चूरू से देवेंद्र देवेंद्र झाझड़िया को उम्‍मीदवार बनाया है।

इन सीटों पर भी कट सकते हैं टिकट

राजस्‍थान में भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची पर भी मंथन चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस 15 में से 25 सीटों पर नए चेहरे उतारे जाएंगे। पहली सूची के पांच सांसदों के अलावा अन्‍य सीटों पर भी मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं। उनमें झुंझुनूं व अजमेर का भी नाम बताया जा रहा है।

राजस्‍थान में भाजपा ने क्‍यों काटे सांसदों के टिकट?

राजस्‍थान की राजनीति के जानकारों के अनुसार भाजपा ने सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर पांचों मौजूदा सांसदों के टिकट काटे हैं। सर्वे में इन सांसदों का उनके क्षेत्र में विरोध, गुटबाजी, सर्कियता समेत कई पैनामों को देखा गया है। साथ ही जालौर से देवजी पटेल जैसे विधानसभा चुनाव हारने वाले सांसदों को भी टिकट नहीं दिया।

इन सीटों पर उतारेंगे नया चेहरा

राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटों में से अलवर, जयपुर ग्रामीण और राजसमंद ऐसी सीट हैं, जिनके भाजपा सांसद बाबा बालकनाथ, मेजर राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी विधायक बन गए। ऐसे में इनकी खाली सीटों पर नए प्रत्‍याशी को मौका मिला है। नए उम्‍मीदवारों में सतीश पूनिया व राजेंद्र राठौड़ का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

राजस्‍थान में भाजपा के 15 उम्‍मीदवार

1 अलवर से भूपेंद्र यादव
2 बांसवाड़ा (एसटी) से महेंद्र मालवीय
3 बाड़मेर से कैलाश चौधरी
4 भरतपुर (एससी) से रामस्‍वरूप कोली
5 बीकानेर (एससी) से अर्जुन राम मेघवाल
6 चित्‍तौड़गढ़ से सीपी जोशी
7 चूरू से देवेंद्र झाझडिया
8 जालौर से लुम्‍बाराम चौधरी
9 जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
10 झालावाड़-बारां से दुष्‍यंत सिंह
11 कोटा से ओम बिड़ला
12 नागौर से ज्‍योति मिर्धा
13 पाली से पीपी चौधरी
14 सीकर से स्‍वामी सुमेधानंद स्‍रस्‍वती
15 उदयपुर (एसटी) से मन्‍नालाल रावत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+