Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Devendra Jhajharia: खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया चूरू से BJP प्रत्‍याशी, MP राहुल कस्‍वां का टिकट क्‍यों कटा?

First list of BJP candidates, Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 को भारतीय जनता पार्टी ने राजस्‍थान की 25 में से 15 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम देवेंद्र झाझड़िया का है।

पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया को भाजपा ने चूरू संसदीय क्षेत्र से अपना उम्‍मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने चूरू के मौजूदा सांसद राहुल कस्‍वां का टिकट काटकर देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है।

Devendra Jhajharia BJP candidate from Churu

राजस्‍थान की राजनीति में देवेंद्र झाझड़िया की एंट्री

बता दें कि देवेंद्र झाझड़िया चूरू जिले के राजगढ़ उपखंड के जयपुरिया खालसा पोस्ट हड़ियाल की झाझड़िया की ढाणी के रहने वाले हैं। देवेंद्र झाझड़िया की राजनीति में पहली बार एंट्री हुई है। ये करीब ढाई दशक से खेलों में सक्रिय हैं।

देवेंद्र झाझड़िया का जीवन परिचय

साल 2022 में पद्म भूषण अवार्ड पा चुके देवेन्द्र झाझड़िया भारत के वो इकलौते खिलाड़ी है, जो भाला फेंक में पैरालंपिक में दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। देवेन्द्र ने साल 2004 पैरालंपिक एथेंस में पहला स्वर्ण व रियो डी जनेरियो 2016 ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए दूसरा गोल्‍ड अपने नाम किया।

देवेन्द्र झाझड़िया का परिवार

  • वर्तमान में राजधानी जयपुर के मुरलीनगर स्थित सूर्यानगर में रहने वाले देवेन्द्र झाझड़िया का जन्‍म 10 जून 1981 रामसिंह झाझड़िया और जीवनी देवी के घर में हुआ।
  • राजगढ़ के गांव चिमनपुरा निवासी मंजू झाझड़िया से वर्ष 2007 में शादी हुई। मंजू कब्बडी खिलाड़ी है।
  • देवेंद्र झाझड़िया की बेटी का नाम जिया व बेटा के नाम काव्यान है। दो भाई महेन्द्र व जोगेंन्द्र और बहन मायापती, धनपती, किरोड़पती और नीरमा हैं।
  • बचपन में साल 1989 में देवेन्द्र झाझड़िया विद्युत करंट की चपेट में आने से देवेंद्र को हाथ गंवाना पड़ा था।

राहुल कस्‍वां का टिकट क्‍यों कटा?

  • चूरू लोकसभा सीट पर 25 साल से राजगढ़ के कस्‍वां परिवार का राज है। साल 1999, 2004 और 2009 में भाजपा के रामसिंह कस्‍वां सांसद रहे। फिर साल 2014 व 2019 में रामसिंह कस्‍वां के बेटे राहुल कस्‍वां के बेटे सांसद बने हैं, मगर साल 2024 में राहुल कस्‍वां का टिकट काटकर देवेंद्र झाझड़िया को मैदान में उतारा है।
  • चूरू की राजनीति के जानकार राहुल कस्‍वां के टिकट कटने को राजेंद्र सिंह राठौड़ की हार से जोड़कर भी देख रहे हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में तारानगर सीट पर भाजपा के दिग्‍गज नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ की कांग्रेस के नरेंद्र बुडानिया के सामने हार हुई।
  • तारानगर में हार के बाद राजेंद्र राठौड़ का वो बयान सुर्खियों में रहा थ, जिसमें उन्‍होंने अपनी हार के लिए 'जयचंदों' को जिम्‍मेदारों ठहराया था। कुछ लोगों ने इस बयान को राहुल कस्‍वां से भी जोड़ा था। अब टिकट कटने की वजह भी चूरू भाजपा की आपसी खींचतानी बताई जा रही है।

राजस्‍थान में भाजपा के 15 उम्‍मीदवार
1 अलवर से भूपेंद्र यादव
2 बांसवाड़ा (एसटी) से महेंद्र मालवीय
3 बाड़मेर से कैलाश चौधरी
4 भरतपुर (एससी) से रामस्‍वरूप कोली
5 बीकानेर (एससी) से अर्जुन राम मेघवाल
6 चित्‍तौड़गढ़ से सीपी जोशी
7 चूरू से देवेंद्र झाझडिया
8 जालौर से लुम्‍बाराम चौधरी
9 जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
10 झालावाड़-बारां से दुष्‍यंत सिंह
11 कोटा से ओम बिड़ला
12 नागौर से ज्‍योति मिर्धा
13 पाली से पीपी चौधरी
14 सीकर से स्‍वामी सुमेधानंद स्‍रस्‍वती
15 उदयपुर (एसटी) से मन्‍नालाल रावत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+