चुनाव से पहले भाजपा ने लोकसभा सांसद सीपी जोशी को नियुक्त किया राजस्थान भाजपा अध्यक्ष
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश में अपनी पार्टी में बड़ी फेरबदल करते हुए लोकसभा सांसद सीपी जोशी को राजस्थान भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया

साल 2023 यानी इस साल के अंत में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वहीं इस चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी जमीन मजबूत करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को राजस्थान में बड़ी फेरबदल करते हुए लोकसभा सांसद सीपी जोशी को भाजपा ने अपना राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। सीपी जोशी को सतीश पूनिया की जगह अध्यक्ष बनाया गया है। जो जयपुर के अंबर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
बता दें सीपी जोशी का पूरा नाम चंद्र प्रकाश जोशी है जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से 16वीं लोकसभा के सांसद हैं। सीपी जोशी भाजपा यूथ विंग राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने 2014 आम चुनाव पहली बाद जीता था और सांसद बने थे।
सीपी जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पुनिया ने ट्टीट करते हुए लिखा
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को हार्दिक बधाई और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हार्दिक अभिनंदन। हम सब कृतसंकल्प हैं कि मिलकर 2023 में राजस्थान को कांग्रेस मुक्त बनाकर भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएंगे।
वहीं भाजपा ने एक और बड़ी फेरबदल करते हुए बिहार में विधान परिषद के सदस्य सम्राट चौधरी को राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है और वीरेंद्र सचदेवा को भाजपा दिल्ली प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। इसके अलावा राज्य के पूर्व मंत्री मनमोहन सामल को पार्टी की ओडिशा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications