'जो यात्री गए हमारे, उनको सलाम करता हूं...' चंद्रयान-3 पर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का विचित्र बयान
'जो यात्री गए हमारे, उनको सलाम करता हूं...' चंद्रयान-3 पर राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना का विचित्र बयान
भारत के चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिग पर पूरा भारत जश्न मना रहा है। देश भर में लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए "भारत माता की जय" के नारे लगा रहे हैं। वहीं इसरो के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर नेता, अभिनेता बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतवासियों को बधाई दी लेकिन उनकी कैबिनेट में शामिल राज्य के खेल मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान-3 की मून पर सफल लैंडिंग पर ऐसा बयान दिया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है! खेल मंत्री का विचित्र बयान सुनकर आप भी अपना सिर पीट लेंगे।

दरअसल,राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना से जयपुर में चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा - "हम कामयाब हुए और चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग हुई, जो यात्री गए हैं हमारे, उनको सलाम करता हूं।"
अपने इस बयान के बाद राजथान के खेल मंत्री सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। लोग वीडियो देखकर गहलोत के मंत्री का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
ये मजाक इसलिए उड़ रहा है क्योंकि जब देश के बच्चे-बच्चे को पता है कि चंद्रयान-3 पर को यात्री नहीं गया है चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर उतरा है और उसके अंदर से रोवर था, लेकिन राजस्थान के मंत्री का ये बयान देना कि चंद्रयान में जो लोग गए उनको सलाम करता हूं... उनके सामान्य ज्ञान पर सवाल उठा रहा है।
मंत्री के इस बयान का वीडियो शेयर कर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा - चंद्रमा पर पहुंचे सभी यात्रियों के स्वागत करते अशोक चाँदना जी । दूसरे ने लिखा अखबार वाले आजकल इतना छुपाने लग गये, एक भी यात्री का पेपर में नाम नहीं छापा।
वहीं सुजीत नाम के यूजन ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा- राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांंदना जी चंद्रयान सफलता में गए हुए यात्री को बहुत-बहुत बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा अशोक चांदना जी नप्लीस चंद्रयान-3 के बार में राहुल गांधी से ज्ञान मत लीजिए प्लीज। इसके साथ ही इस शख्स ने मंत्री चांदना के साथ अपना ये पोस्ट राहुल गांधी को भी टैग किया।
#Rasjasthan सरकार के खेल मंत्री @AshokChandnaINC जी चंद्रयान सफलता में गए हुए यात्री को बहुत-बहुत बधाई दे रहे हैं।🤦#AshokChandna जी #चंद्रयान3 के बारे में @RahulGandhi जी से ज्ञान मत लीजिए प्लीज।#RahulGandhi #Chandrayaan3 #ISRO #VikramLander #IndiaOnTheMoon pic.twitter.com/Q3CbV7TZfm
— Sujeet Swami️ (@shibbu87) August 23, 2023












Click it and Unblock the Notifications