कोरोना काल में नया खतरा : राजस्थान में बर्ड फ्लू की एंट्री, 50 कौओं की मौत के बाद लगाया कर्फ्यू

झालावाड़। कोरोना महामारी के दौरान राजस्थान में नया खतरा पैदा हो गया है। राजस्थान के झालावाड़ में बर्ड फ्लू की एंट्री हुई है। इससे वहां पर 50 कौओं की मौत हो गई। राजस्थान के झालावाड़ के राड़ी के बालाजी मंदिर क्षेत्र में बर्ड फ्लू के कारण 50 कौओं की मौत की पुष्टि होने पर प्रशासन ने मंदिर के एक किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगाया है।

Bird flu entry in Rajasthan, curfew imposed after death of 50 crows

झालावाड़ में कौओं की मौत का मामला 25 दिसम्बर को सामने आया था। प्रशासन ने मौके पर टीम भेजी, जिसने मरे हुए कौओं के पांच सैम्पल लेकर जांच के लिए भोपाल भिजवाए। भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान की जांच में कौओं में की पुष्टि हुई। अब झालावाड़ शहर के पोल्ट्री फार्म और इनसे जुड़ी दुकानों पर सैम्पल लिए जा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में पशु चिकित्सक डॉ. टीए बंसोड ने बताया कि यह वायरस जनित बीमारी है, जो एक पक्षी से दूसरे पक्षी तक तेजी से फैलती है। यह बीमारी मनुष्यों में भी फैल सकती है। डॉ लक्ष्मण राव के अनुसार 2017 में भारत को इस वायरस से मुक्त कर दिया था, लेकिन अब एकाएक राजस्थान के झालावाड़ में यह मामला सामने आना चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+