युवक ने 10 रुपए बचाने के चक्कर में गंवा दी 60 हजार रुपए की बाइक

चित्तौड़गढ़। महज 10 रुपए के चक्कर में कोई भी अपनी 60 हजार रुपए की बाइक किसी सूरत में नहीं गंवाना चाहेगा। यह युवक भी नहीं चाहता था, मगर जब बा​इक चोरी हो गई तो यही कहता नजर आया कि काश, मैं दस रुपए बचाने के प्रयास में बाइक की सुरक्षा से समझौता नहीं करता। मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल का है।

bike theft from District Hospital Chittorgarh Rajasthan

दरअसल, चित्तौड़गढ़ में जिला अस्पताल व अन्य सार्वजनिक वाली जगहों पर मोटरसाइकिल चोरी के अक्सर मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था शुरू की गई थी, जहां प्रति बाइक पार्किंग के दस रुपए शुल्क लिया जाता है।

यहां गुरुवार को मानसिंहजी का खेड़ा निवासी हजारीलाल स्वास्थ्य जांच के सिलसिले में जिला अस्पताल आया था। यहां पर दस रुपए देकर वह पार्किंग में बाइक खड़ी करने की बजाय पार्किंग स्थल के पास ही बाइक खड़ी करके अस्पताल के अंदर चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर उसकी बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद बाइक नहीं मिली तो उसने चित्तौड़गढ़ सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी में दिखे बाइक चुराने वाला

हजारीलाल की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और पार्किंग स्थल के पास सीसीटीवी फुटेज खंगाले में एक युवक हजारी लाल की बाइक चुराकर ले जाता दिखा। पुलिस ने फुटेज के आधार चोर की तलाश शुरू कर दी है। हजारी लाल ने उसकी बाइक की 60 हजार रुपए थी और 10 रुपए पार्किंग शुल्क बचाने के चक्कर ऐसे ही असुरक्षित स्थान पर खड़ी कर दी थी, जिसका अब धोखा हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+