पंजाब के जलालाबाद में बाइक बम ब्लास्ट के मास्टरमाइंड श्रीगंगानगर से पकड़ा गया
श्रीगंगानगर, 20 सितम्बर। पंजाब के जलालाबाद में बाइक बम का धमाका करने के मास्टरमाइंड सुखविंदर सिंह व गुरप्रीत सिंह श्रीगंगानगर रायसिंहनगर इलाके में छिपे होने की सूचना पर देर रात पंजाब पुलिस ने रायसिंहनगर क्षेत्र में छापेमारी की, लेकिन छापेमारी की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

इसके बाद सोमवार सुबह ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपी सुखविंदर सिंह को राउंडअप कर लिया गया। उससे श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर पुलिस थाने में विभिन्न जांच एजेंसियों ने पूछताछ की। पकड़े गए सुखविंदर सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पंजाब के जलालाबाद में 15 सितंबर को बाइक बम से धमाका किया था।
बम धमाके के बाद से ही आरोपी रायसिंहनगर क्षेत्र में छिपा था। सुखविंदर सिंह पर पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी के भी मामले दर्ज हैं। इसके परिवार के भी कई लोग हेरोइन तस्करी के मामले में पंजाब की जेलों में बंद हैं।
रायसिंह नगर एएसपी बीएल मीणा ने बताया कि आरोपियों को शरण देने वाली एक युवती को भी हिरासत में लिया गया है, उससे भी पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। मास्टरमाइंड आगामी दिनों में पंजाब के भीड़-भाड़ इलाके में बम ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे। फिलहाल पंजाब पुलिस इन को लेकर पंजाब रवाना हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications