Rajasthan: रोडवेज बस के फ्लोर में था बड़ा छेद, चलती बस से नीचे सड़क पर गिर गई 4 साल की बच्ची
बारां से नाहरगढ़ जा रही रोडवेज बस के फ्लोर में छेद की वजह से चार साल की बच्ची सड़क पर गिर गई।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस (रोडवेज) में घोर लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से चलती बस में एक बच्ची की जान पर बन आई। हुआ यूं कि राजस्थान के बारां जिला मुख्यालय से नाहरगढ़ जा रही रोडवेज बस के फ्लोर में छेद होने के कारण चार साल की बच्ची सड़क पर जा गिरी, जिससे वह घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार बारां से नाहरगढ़ जा रही रोडवेज बस की खस्ताहाल होने की वजह से उसके फ्लोर में बड़ा छेद था। हरिपुरा निवासी रमेश औड़, पत्नी व चार साल बेटी चंदा के साथ बस में सवार हुआ था।
ये लोग जिस सीट पर बैठे थे वहां पर फ्लोर में बड़ा छेद था। बस डेढ़ किलोमीटर ही चली थी कि चार वर्षीय चंदा अचानक उस छेद में से नीचे गिर गई। यह देखकर चंदा की मां चीखने-चिल्लाने लगी। इतने में चालक ने बस रोकी और बस को पीछे लेकर आया।
बस में गिरने के कारण चंदा घायल हो गई थी। परिजनों व अन्य सवारियों ने उसे केलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस का जब्त करके पुलिस थाना ले गई।
पूरे मामले पर बारां जिले कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता कहते हैं कि रोडवेज बस में फर्श पर छेद में से बच्ची के सड़क पर गिर जाने का गंभीर मामला है। इसकी जांच करवाई जा रही है।
-
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर












Click it and Unblock the Notifications