भरतपुर विवि प्रशासन-स्टूडेंट्स आमने-सामने, छात्राओं के साथ हुए अभद्र व्यवहार के बाद माहौल तनावपूर्ण
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्रों में सोमवार को झड़प हो गई। दोनों पक्षों में आपस में काफी देर तक तू-तू मैं-मैं होती रही और बाद में यह मामला पुलिस अधिकारियों तक भी पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार कुछ छात्राएं अपनी समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के पास पहुंचीं तो परीक्षा नियंत्रक ने कथित तौर उनके साथ में अभद्र व्यवहार किया और उन्हें फटकार कर वहां से भगा दिया। इस पर अपनी समस्या को लेकर जब छात्राएं छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश भातरा के पास पहुंचीं।
अध्यक्ष दिनेश भातरा छात्राओं की समस्याओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक ते मिले तो दोनों के मध्य तनाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की तक हो गई। बाद में छात्र अपनी समस्याओं को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे और छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मौके पर पुलिस बल भी तैनात है।

छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश भातरा का आरोप
महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश भातरा का आरोप है कि परीक्षा नियंत्रक ने आवेदन पत्र फेंक के मारा और फिर समस्या लेकर पहुंचे छात्र छात्राओं को धक्का मारकर बाहर निकलवा दिया। इस पर छात्र छात्राओं ने मुझे इस बारे में जानकारी दी कि मैं भी उनके पास गया। तब भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं रहा। कुछ छात्रों व मेरे कपड़े तक फाड़ दिए। परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की है। हमारी मांग है कि नारी का सम्मान नहीं करने वाले परीक्षा नियंत्रक को तुरंत प्रभाव से कार्य मुक्त किया जाए, क्योंकि ऐसे अभद्र व्यवहार होता रहा तो छात्राएं विश्वविद्यालय में पढ़ने रुचि नहीं दिखाएंगीं।












Click it and Unblock the Notifications