भरतपुर एक्सीडेंट : गैस टैंकर में घुसी कार, दो महिलाओं समेत चार की मौत

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लुलहारा गांव के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक जयपुर के झोटवाड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही नदबई थाना व डेहरा मोड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाल कर उन्हें अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।

Bharatpur Accident: A car rammed into a gas tanker, four including two women died

यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह से गाड़ी में फंस गए थे। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। डेहरा मोड़ चौकी प्रभारी रमेश चंद के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने अनियंत्रित होकर कार के टक्कर मार दी। उसके बाद कार गैस टैंकर में जा घुसी थी।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही उस अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी और थोड़ी देर के लिए हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+