भजनलाल शर्मा ने शेयर की खुद की सक्‍सेस स्‍टोरी, 24 साल में सरपंच से कैसे तय किया राजस्‍थान CM तक का सफर?

Bhajanlal Sharma Sarpanch to Chief Minister Rajasthan: राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा के फेसबुक पेज पर 5 दिसंबर 2024 की दोपहर को शेयर की गई यह तस्‍वीर साल 2000 की है। जगह-भरतपुर जिले की नदबई तहसील के ग्राम पंचायत अटारी का सुनहरी चौक है। मौका-भजनलाल शर्मा के सरपंच निर्वाचित होने पर ग्रामीणों द्वारा स्‍वागत किए जाने का है। भजनलाल शर्मा ने अपनी 24 साल पुरानी यादें ताजा करके करते हुए खुद की सक्‍सेस स्‍टोरी शेयर की है।

भजनलाल शर्मा ने लिखा कि 'साल 2000 में पैतृक गांव अटारी का सरपंच निर्वाचित होना ऐतिहासिक क्षण रहा। उस पल की यह तस्‍वीर अविस्मरणीय है। तस्‍वीर में उल्‍लास, बुजुर्गों का स्नेहपूर्ण आशीर्वाद तथा युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी भारतीय लोकतंत्र की जीवंत परंपरा का प्रतीक है। वर्तमान में राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री बनकर दायित्वों का निर्वहन करने का प्रेरणादायक क्षण हमेशा याद रहेगा। यह मेरी राजनीतिक यात्रा का वह महत्वपूर्ण पड़ाव था।'

यह भी पढ़ें- Success Story: इंडियन आर्मी ज्‍वाइन करके मजदूर वर्दी में पहुंचा घर तो पूरा गांव जमकर नाचा, भर आईं मां की आंखें

Bhajanlal Sharma Sarpanch to Chief Minister Rajasthan

भजनलाल शर्मा व्यक्तिगत जानकारी

राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा का जन्‍म 15 दिसंबर 1966 को भरतपुर जिले की नदबई तहसील के गांव अटारी में हुआ। भजनलाल शर्मा की माता का नाम गोमती देवी व पिता का नाम किशन स्‍वरूप शर्मा है। CM भजनलाल शर्मा की शादी 18 मई 1997 को गीता शर्मा से हुई। इनके दो बेटे हैं। वर्तमान में भजनलाल शर्मा के घर का पता फ्लेट नं. 705, बालाटी टावर-III, EHCC हॉस्पिटल, जवाहर सर्किल के पास, जयपुर है।

भजनलाल शर्मा चुनाव परिणाम
भरतपुर के रहने वाले भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर की सांगानेर सीट से भाजपा उम्‍मीदवार के तौर पर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 लड़ा और 1 लाख 45 हजार 162 मत हासिल करते हुए कांग्रेस के पुष्‍पेंद्र भारद्वाज को 97081 वोटों से हराया। सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर 2023 से राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री हैं। साल 2000 से 2005 तक भरतपुर के गांव अटारी के सरपंच रहने के बाद साल 2010 से 2015 सदस्य, पंचायत समिति अटारी-बछामदी, नदबई, भरतपुर पद रहे।

भजनलाल शर्मा के राजनीतिक पद
2016-2023 प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी
2014-2016 प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
2009-2014 अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, भाजपा, भरतपुर (तीन बार)
जिला मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, भरतपुर
मण्‍डल अध्‍यक्ष, भारतीय जनता पार्टी मोर्चा, नदबई

भजनलाल शर्मा के पास विभाग

भजनलाल शर्मा के पास मुख्‍यमंत्री पद का दायित्‍व होने के अलावा आबकारी, आयोजना, कार्मिक, गृह, नीति निर्धारण, एसीबी, सूचना एवं जन संपर्क और सामान्‍य प्रशास‍न विभाग की भी जिम्‍मेदारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+