Rajasthan: डिंपल मीणा व ललित शर्मा की वजह से ट्रेंड हो रहा #भजनलाल_शर्मा_इस्तीफा_दो, जानिए पूरी कहानी
Dimple Meena Hindaun City Karauli: सोशल मीडिया पर राजस्थान सीएम #भजनलाल_शर्मा_इस्तीफा_दो ट्रेंड हो रहा है। वजह है करौली जिले के हिंडौन सिटी की दस साल की बेटी डिंपल मीणा और हत्याकांड का आरोपी ललित शर्मा है।
डिंपल मीणा केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि 10 वर्षीय मूक बधिर बालिका की मौत जलने से नहीं हुई बल्कि उसे जहर देकर मारा गया है। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसे जहर दिया गया है।

उधर, सोशल मीडिया पर लोग ललित शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार जयपुर के शहीद स्मारक पर न्याय के लिए धरना दे रहा है।
आरोप है कि आरोपी ललित शर्मा की ओर से पीड़ित परिवार को दस साल तक के लिए जेल में डलवाने की धमकी दी जा रही है। आरोपी का नाम सार्वजनिक करने की वजह से उन्हें डराया धमकाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 10 साल की मूक बधिर बालिका खेत में आग लगने से जल गई थी। उसे इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसे किसी ने जहर दे दिया। पुलिस को किसी निकट के परिजन पर शक है जबकि बच्ची के परिजन ललित शर्मा पर आरोप लगा रहे हैं।
जलने की बजाय जहर देने से मौत की पुष्टि जयपुर एसएमएस अस्प्ताल में पोस्टमार्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड की जांच रिपोर्ट में हुआ है। यह भी दावा किया जा रहा है कि मौत से पहले जब अनुवादक ने मूक बधिर बच्ची को ललित शर्मा की फोटो दिखाई थी तो उसने उसे पहचान लिया था।
पहले यह भी आशंका जताई जा रही थी कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है, मगर 15 मई को मौत के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ तो उसके सैम्पल की एफएसएल डीएनए जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई।












Click it and Unblock the Notifications