बेगूं MLA के बिगड़े बोल : राजेंद्र सिंह विधुड़ी ने SHO को कॉल पर 7.37 मिनट में 103 बार निकालीं गालियां
चित्तौड़गढ़, 4 मार्च। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि एक तरफ चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह विधुड़ी और दूसरी आवाज एसएचओ संजय गुर्जर की है। हालांकि वन इंडिया हिंदी ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

शुरुआत में तो एसएचओ इज्जत से पेश आते रहे। आखिरकार उनका भी सब्र जवाब दे गया तो उन्होंने कह दिया कि हमारी बातें रिकॉर्ड हो रही हैं। अब आप चाहे जो कर लेना।
बाद में एसएचओ गुर्जर ने अपने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया। साथ ही भैंसरोड़गढ़ से अपने ट्रांसफर की मांग कर डाली। दोपहर को चित्तौड़गढ़ एसपी प्रीति जैन ने एसएचओ को पुलिस लाइन में लगा दिया। एसएचओ ने विधायक के खिलाफ शिकायत दी है।
इस संबंध में चित्तौड़गढ़ एसपी प्रीति जैन ने कहा कि भैंसरोड़गढ़ एसएचओ संजय गुर्जर ने उपस्थित होकर कहा कि वे स्वैच्छिक स्थानांतरण कर लाइन में आना चाहते हैं। मैंने लाइन में आमद देने को कह दिया। उन्होंने एक ऑडियो भी दिया। एसएचओ ने पुलिस थाने के रोजनामचे में 186 की रपट डाली है। अभी किसी के खिलाफ एफआईआर अथवा कोई इस्तगासा पेश नहीं हुआ है।
वहीं, विधायक राजेंद्रसिंह विधुड़ी कहते हैं कि वो आवाज मेरी नहीं है। एडिट की गई है। शिकायत आई थी कि रावतभाटा के विधवा ने सौ बीघा चरनोट जमीन पर कब्जा कर दस बीघा जमीन किसी को पटटे पर दे दी। विधायक विधुड़ी के अनुसार एसडीएम ने केस की कहा, लेकिन नहीं किया। दूसरी पार्टी से पैसे खा गया होगा। गाली नहीं दी। उसने सोचा एसीबी में शिकायत न कर दे। इसलिए एडिट ऑडियो वायरल करवा दिया।












Click it and Unblock the Notifications