VIDEO : बाड़मेर में महिला को बंधक बनाकर की मारपीट, आंखों व गुप्तांगों में डाली मिर्ची

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के गुप्तागों व आंखों में मिर्ची डाल बंधक बनाकर कर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला उजागर होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव रामपुरा कोटड़ा का मामला

गांव रामपुरा कोटड़ा का मामला

जानकारी के मुताबिक शिव थाना क्षेत्र के रामपुरा, कोटड़ा निवासी एक विवाहिता के साथ पड़ोसी महिला ने बंधक बनाकर मारपीट की। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने पीड़िता के गुप्तागों व आखों में मिर्ची भी डाल दी। दरअसल, पीड़िता के बच्चे धनाराम पुत्र फूसाराम के घर के आगे से जा रहे थे। तभी धनाराम की पत्नी गजु देवी व उसकी पुत्री हेमी ने बच्चों का रास्ता रोककर मारपीट की और उनको वहां से भगा दिया। बच्चों ने जब घर आकर आपबीती सुनाई तो पीड़िता ने गजु देवी व उसकी पुत्री से कारण जानने की कोशिश। इस पर उसके साथ भी मारपीट की गई।

 पांच दिन से चल रहा उपचार

पांच दिन से चल रहा उपचार

उसको रस्सी से बांधकर मारपीट की और उसके गुप्तागों व आखों में भी मिर्ची डाल दी। घटना की जानकारी मिलने पीड़िता का पति आया और आरोपियों के चुंगल से छुड़ाकर शिव के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए उसे राजकीय अस्पताल बाड़मेर रैफर कर दिया। फिलहाल पीड़िता का पिछले 5 दिन से राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता ने शिव थाने में मामला दर्ज करवाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

 आरोपियों के घर मारा छापा

आरोपियों के घर मारा छापा

बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खींवसिंह भाटी के मुताबिक शिव थाने में 89 नम्बर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर राजकीय अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर छापा भी मारा, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+