राजस्थान: बारात जाने से पहले दूल्हा गायब, विदेश से मुम्बई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद घर नहीं पहुंचा
Revtaram Barmer Missing case: राजस्थान के बाड़मेर जिले का रेवताराम अपनी शादी में बारात रवानगी से पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हो गया। उसकी तलाश के चलते शादी टाल दी गई है।

लग्न आ चुका था। रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बंट चुके थे। घर-परिवार में खुशी का माहौल था। बारात चढ़ने की तैयारियां हो रही थीं। इस बीच पता चला कि दूल्हा ही लापता हो गया। वह क्यों व कहां चला गया? इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सात फेरों का मुहूर्त गुजर जाने पर शादी टाल दी गई। मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु का है।
हुआ यूं कि बाड़मेर के बायतु इलाके के गांव डाबलीसर के चोलाराम सारण का बेटा रेवताराम अफ्रीकी देश कांगो में काम करता था। उसकी शादी 15 किलोमीटर दूर के गांव बोड़वा की युवती के साथ तय हुई थी।
Recommended Video

रेवतराम की बारात 22 फरवरी 2023 को जानी थी। ऐसे में वह घर आने के लिए कांगो से इथोपिया एयरलाइंस के विमान में सवार हुआ। घर वालों से बातचीत में पता चला कि वह 16 फरवरी को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर गया था। उसके बाद से कोई सम्पर्क नहीं हो रहा। ना ही वह अभी तक घर पहुंचा है।
परिजनों ने बताया कि मुम्बई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह आराम करने के लिए पास के ही एक होटल में रुका था। इसके बाद से लापता है। उसके दोनों मोबाइल बंद आ रहे हैं। परिजनों ने बाड़मेर पुलिस को उसकी लापता होने की सूचना दी है। साथ ही मुम्बई पहुंचकर ग्रेटर मुम्बई पुलिस थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई है।
इधर, बाड़मेर-जैसलमेर सांसद व मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व बायतु विधायक हरीश चौधरी से भी मुलाकात की है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने बाड़मेर के रेवताराम लापता केस में कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र सरकार व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications