Corona Warriors : बाड़मेर के 2 भाइयों ने सरकार को दिए 50 लाख रुपए, कोरोना पीड़ितों के लिए सौंपे 3 लग्जरी होटल

बाड़मेर। कोरोना से लड़ने के लिए हर कोई अपना योगदान दे रहा है। अधिकांश लोग घरों में रहकर खुद को सुरक्षित करके देश को बचा रहे हैं, वहीं बाड़मेर के दो भाइयों ने 50 लाख की आर्थिक मदद के साथ अपने तीन फाइव स्टार होटलों को कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए देने की घोषणा की है।

24 घंटे मदद को तैयार

24 घंटे मदद को तैयार

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिला कलेक्टर को बिजनेसमैन दो सगे भाई जोगेंद्रसिंह चौहान और राजेंद्रसिंह चौहान ने 50 लाख रुपए का चेक सीएम फंड के लिए दिया है। साथ ही अपने 3 फाइव स्टार होटल कोरोना पीड़ित आइशोलोशन के लिए 24 घंटे के लिए प्रशासन को जरूरत पड़ने पर देने की घोषणा की है।

 खाने के पैकेट भी उपलब्ध करवा रहे

खाने के पैकेट भी उपलब्ध करवा रहे

इसके अलावा इन बिजनेसमैन भाइयों ने कोरोना से जंग लड़ रहे चिकित्सकों, मेडिकल टीम, पुलिस, मीडिया और प्रशासन अपने रेस्टोरेंट्स से फूड के पैकेट्स, दर्जनों गाड़ियां के साथ ही बाड़मेर जिले के सैकड़ों परिवारों के लिए खाने पीने की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

 पिता की राह पर बेटे

पिता की राह पर बेटे

जोगेंद्र सिंह चौहान बताते हैं कि उनका परिवार हमेशा मुश्किल घड़ी में इसी तरीके से लोगों के साथ खड़ा रहता है। उनके पिता तन सिंह चौहान ने बाढ़ के समय और उसके बाद भी जब भी जरूरतमंदों की सहायता की है।

बिजनेसमैन और सक्षम लोगों से अपील

बिजनेसमैन और सक्षम लोगों से अपील

ऐसे में अब भी हमने हमारे पिताजी की तर्ज पर लोगों की मदद के लिए यह कदम उठाया है। इसके अलावा जोगेंद्रसिंह चौहान ने कहा कि मैं बाड़मेर के समस्त बिजनेसमैन और सक्षम लोगों से अपील करता हूं कि इस घड़ी में ज्यादा से ज्यादा आम लोगों एवं गरीबों की सहायता करें और प्रशासन का साथ दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+