महिला टीचर मेनका डामोर सस्पेंड, महिलाओं को दी थी मंगलसूत्र व सिंदूर को ना कहने की सलाह
राजस्थान में विवादित महिला टीचर मेनका डामोर फिर से सुर्खियों में है। इस बार वजह डामोर का निलंबन है। मेनका डामोर ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मानगढ़ धाम पर 19 जुलाई 2024 को आयोजित भील प्रदेश सांस्कृतिक महासम्मेलन में आदिवासी महिलाओं से मंगलसूत्र न पहनने और सिंदूर न लगाने की सलाह दी थी।
मेनका डामोर सादडिया स्कूल में टीचर हैं। महिलाओं को मंगलसूत्र न पहनने व सिंदूर न लगाने की सलाह देने को शिक्षा विभाग की छवि खराब करने मानक इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आदिवासी चारों राज्यों के 49 जिले और एक केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर अलग से भील प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं।
बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत वाली पार्टी बीएपी के नेतृत्व में आदिवासी बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम पर जुटे थे। यह जगह आदिवासियों की सबसे पवित्र जगहों में से एक है।
मानगढ़ धाम महारैली में मेनका डामोर ने आदिवासी परिवार संस्था की संस्थापक सदस्य के रूप में हिस्सा लिया था। तब डामोर ने मंगलसूत्र न पहनने और सिंदूर न लगाने के साथ ही यह भी कहा था कि आदिवासी और हिंदू समुदाय की संस्कृति अलग-अलग है। मैं खुद न तो मंगलसूत्र पहनती हूं और न ही सिंदूर लगाती हूं। कोई व्रत भी नहीं रखती हूं।












Click it and Unblock the Notifications