बैंक मैनेजर ने साइबर ठगों से वापस पाए अपने 17 लाख रुपए, ठगी होते ही उठाए ये कदम, जानिए पूरा प्रोसेस
ये हैं तनवी जैन। जयपुर में बैंक मैनेजर हैं। साइबर ठगों ने इनको डिजिटल अरेस्ट करके खाते से 17 लाख रुपए निकाल लिए। इतनी बड़ी रकम की ठगी होने पर तनवी जैन घबराई नहीं और सूझबूझ से काम लिया।
नतीजा यह रहा कि इन्होंने न केवल अपने 17 लाख रुपए वापस पा लिए बल्कि ठगी करने वाले दो जालसाजों को भी पकड़वा दिया।

जयपुर के महेश नगर में रहने वाली बैंक मैनेजर तनवी जैन के साथ हुआ यह था कि 20 जून 2024 को साइबर ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस का डर दिखाकर पांच घंटे तक ऑनलाइन बंधक बनाए रखा और खाते से 17 लाख रुपए निकाल लिए।
बैंक मैनेजर को ऐसे ठगा
बता दें कि साइबर ठगों ने बैंक मैनेजर को फोन करके बताया कि वे दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण का अधिकारी बोले रहे हैं। उनको पता चला है कि बैंक मैनेजर के आधार कार्ड से खरीदी गई सिम का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है।
दूसरे व्यक्ति ने महिला बैंक मैनेजर को कॉल करते हुए कहा कि वह मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहा है। महिला से कहा कि जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आप भी शामिल हैं। सारे सबूत मुंबई पुलिस के पास होना बताया।
17 लाख वापस पाने के लिए उठाया यह कदम
1. हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत: 20 जून को 17 लाख रुपए की ठगी होते ही तनवी जैन ने सबसे पहले साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई।
तनवी जैन ने रात 8 बजे पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने जानकारी दी कि उनके खाते में 17 लाख रुपए की निकासी हुई है, जो इंडसइंड बैंक की एक शाखा में ट्रांसफर हुए हैं।
वहां से 10 लाख रुपए यश बैंक शाखा, 3 लाख रुपए एयु फाइनेंस बैंक, 3 लाख रुपए कॉसमॉस सरकारी बैंक में ट्रांसफर किए गए हैं।
2. अन्य बैंक खातों पर नजर
तनवी जैन ने बताया कि बैंकिंग कामकाज का अनुभव साथी बैंककर्मियों की मदद से जानकारी जुटाई तो पता चला कि इसी तरह से इंदौर में मुस्तफा के बैंक खाते से 10 लाख रुपए और नागौर में एक महिला के बैंक खाते से 4 लाख निकाले गए हैं।
3. मुस्तफा व अशरद को पकड़वाया
17 लाख की ठगी होने के बाद तनवी जैन साइबर थाना पुलिस के सम्पर्क में लगातार रहीं। हर छोटा-बड़ा अपडेट शेयर किया। साइबर थाना पुलिस की सूचना पर इंदौर पुलिस ने मुस्तफा को पकड़ा तो इंदौर निवासी अरशद को भी पता चला, जो इस वारदात में शामिल था।
4. तीसरे शख्स के घर मिले रुपए
तनवी जैन से 17 लाख की ठगी में अशरद व मुस्तफा ने तीसरे शख्स की मदद ली थी। पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां से 10 लाख रुपए बरामद हुए। फिर नागौर के रिछपाल के परिजनों से ठगी के 4 लाख रुपए वापस जमा करवाए। इसी तरह शेष 3 लाख रुपए अहमदाबाद बैंक से फ्रीज करवाए। हाल ही कोर्ट के आदेश पर उन्हें ठगी की रकम वापस मिल गई है।
क्या कहते हैं साइबर एक्सपर्ट गौतम कुमावत?
आजकल साइबर अपराधी भोले-भाले पीड़ितों से पैसे ऐंठने के लिए "डिजिटल अरेस्ट" नाम का एक नया तरीका अपना रहे हैं, जिसमें वे पीड़ितों को पुलिस, सीबीआई या नारकोटिक्स अफसर बन कर वीडियो कॉल करते हैं। वे एआई-जनित आवाज या वीडियो का उपयोग करके पीड़ितों को यह विश्वास दिलाते हैं कि उन्होंने कोई गंभीर अपराध किया है।
पीड़ितों को यह विश्वास दिलाया जाता है की उनके नाम पर ड्रग्स या फ़र्ज़ी पासपोर्ट पकड़ा गया है और उन्हें "डिजिटल रूप से गिरफ्तार" किया गया है। वे तब तक अपने घर से नहीं निकल सकते जब तक कि वे बड़ी राशि का भुगतान नहीं करते। और अगर भुगतान नहीं किया गया तो उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
लेकिन वास्तविकता यह है कि कानून में ऐसी कोई गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। केंद्र सरकार अब तक माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर ऐसे साइबर अपराधों, ब्लैकमेल और वसूली के लिए उपयोग किए जाने वाले 1,000 से अधिक स्काइप आईडी को ब्लॉक कर चुकी है।
सरकार ने ऐसे साइबर और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए संचार साथी वेबसाइट पर चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है। यदि आपको इसी तरह की कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो आप उस नंबर को चक्षु पोर्टल पर रिपोर्ट कर सकते हैं। साइबर ठगी होने की स्थिति में सबसे पहले आप अपने बैंक को इस बारे में सूचित करें। इसके बाद आप उसकी शिकायत क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या http://www.cybercrime.gov.in पर कर सकते हैं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications