Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाइक से दुनियाभर में घूमने वाले बेंगलुरु के किंग रिचर्ड श्रीनिवासन की राजस्थान में ऊंट से टकराकर मौत

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां ऊंट की टक्कर के बाद जाने माने बाइकर किंग रिचर्ड श्रीनिवासन की मौत हो गई। वे बेंगलुरु के रहने वाले थे। दुर्घटना बुधवार रात को जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपमंडल की है। रिचर्ड अपने तीन दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर जैसलमेर जा रहे थे। रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक ऊंट आ गया, जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और रिचर्ड के सिर में गंभीर चोट लगी।

दौरा 23 जनवरी को बेंगलुरु में संपन्न होना था

दौरा 23 जनवरी को बेंगलुरु में संपन्न होना था

जैसलमेर जिले के संगरूर पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल सोनाराम भाटी ने बताया कि हादसे की सूचना रिचर्ड के परिजनों को दी गई। जिस पर वे जैसलमेर पहुंचे और गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जैसलमेर के दौरे में रिचर्ड के साथ बेंगलुरु के नारायण और चेन्नई के डॉ. विजय और वेणुगोपाल थे। उन्होंने कहा कि उनका दौरा 23 जनवरी को बेंगलुरु में संपन्न होना था। रिचर्ड अपनी टाइगर 800 बाइक से बेंगलुरु और एशिया, यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के महाद्वीपों से कई अभियान चलाए थे। उन्होंने हाल ही में बीएमडब्ल्यू जीएस में अपग्रेड किया था और अफ्रीका में एक अभियान पर जाने की योजना बना रहे थे।

37 देशों की यात्रा कर चुके थे श्रीनिवासन

37 देशों की यात्रा कर चुके थे श्रीनिवासन

श्रीनिवासन बेंगलुरु से 8000 किलोमीटर की यात्रा पर निकले थे। इसी यात्रा के बीच में राजस्थान का जैसलमेर भी एक पड़ाव था। 45 वर्षीय श्रीनिवासन अपने माता-पिता पत्नी एक बेटे और बेटी के साथ रहते थे। वे अब तक पांच महाद्वीपों सहित कुल 37 देशों की यात्रा अपनी मोटरसाइकिल से कर चुके थे। इस दौरान उन्होंने 65000 किलोमीटर का सफर तय किया था।

 कौन थे राजा रिचर्ड श्रीनिवासन

कौन थे राजा रिचर्ड श्रीनिवासन

बता दें कि बेंगलुरु के 45 वर्षीय रिचर्ड श्रीनिवासन एक बिजनेसमैन थे। उन्हें बाइक राइडिंग का शौक शुरू से ही था। श्रीनिवासन ने अपने पिछले बर्थडे के ठीक 1 दिन पहले अपने cross-country बाइकिंग का अभियान पूरा किया था। इस बीच उन्होंने तीन महाद्वीपों और 15 देशों में अपनी बाइक दौड़ाई थी। उन्होंने 5 महीने में यूएस, मेक्सिको, ग्वाटेमाला, होंडुरास, चिल्ली और ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों की यात्रा अपनी बाइक से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+