टूटी पटरी देख चुनरी लेकर 200 मीटर दौड़ा ग्रामीण, जैसलमेर-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन को हादसे से बचाया

दौसा। राजस्थान में सोमवार को एक रेल हादसा ग्रामीण की समझदारी से टल गया। ग्रामीण ने केवल समझदारी बल्कि तत्परता भी दिखाई। जिसका नतीजा यह रहा कि जैसलमेर-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई रेल मार्ग पर फै्रक्चर ट्रैक से गुजरने से बच गई।

Bandikui Villager save Jaisalmer-Delhi Intercity Train from Accident by Red Chunari

हुआ यूं कि सोमवार को जैसलमेर-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन बांदीकुई रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर रवाना हुई थी। बांदीकुई से करीब पांच किलोमीटर दूर कौलाना में ग्रामीण कजोड़मल शर्मा ने देखा कि पटरी में करीब 15 एमएम का फ्रैक्चर है। इस पर गुजरने के कारण ट्रेन हादसे का शिकार हो सकती है। उसी समय जैसलमेर-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन के आने का वक्त हो रहा था।

उसी दौरान ट्रैक के किनारे एक महिला भी थी। एकाएक ट्रेन को देखकर ग्रामीण को कुछ नहीं सूझा। उसने तुरंत महिला से लाल रंग की चुनरी मांगी और उसे लेकर जिस तरफ ट्रेन आ रही थी, उसी ओर दौड़ लगा दी। ट्रेन ड्राइवर की नजर जब हाथ में लाल कपड़ा लिए दौड़ते ग्रामीण पर पड़ी तो उसने तुरंत ब्रेक लगा दिए।

इससे ट्रेन फ्रैक्चर वाले स्थान से थोड़ी दूरी पहले ही आकर ठहर गई। ग्रामीण ने करीब 200 मीटर तक दौड़ लगाई। इसके बाद तुरंत रेलवे के अधिकारियों को ट्रैक फ्रैक्चर होने की सूचना दी गई। करीब 20 मिनट में रेलवे की टीम ने पटरी को दुरस्त किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। रेलवे अधिकारियों व यात्रियों ने ग्रामीण कजोड़मल की सूझबूझ की सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+