Balotara Bus Accident : राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर और स्लीपर बस की टक्कर में 7 की मौत
Balotara Bus Accident: राजस्थान के बालोतरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार (27 फरवरी) की शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर और स्लीपर बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही पलों में बस का शीशा टूटकर चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल शिफ्ट किया गया। हादसा इतना भयानक था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार से चल रही एक स्लीपर बस आगे जा रहे ट्रेलर से जा टकराई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच में ओवरस्पीड और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

Balotara Bus Accident: भयानक टक्कर, हर ओर चीख पुकार
- प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री अपनी सीटों से उछल गए और हर तरफ चीख पुकार मच गई थी।
- स्लीपर के अंदर फंसे लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे और मंजर इतना भयावह था कि कुछ शव बस के अंदर लटके हुए नजर आ रहे थे।
- शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्रियों के गंभीर होने का अनुमान है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
Bus Accident: हाईवे पर अफरा तफरी, रेस्क्यू जारी
हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और लंबा जाम लग गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया है। साथ ही, मृतकों के शव भी बस से बाहर निकाले जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मदद और बचाव के लिए पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications