'ना वसुंधरा...ना गजेंद्र शेखावत', कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने बता दिया भाजपा किसे बनाएगी राजस्थान का सीएम?

राजस्थान में सीएम पद के चेहरे को लेकर हो रही चर्चाओं में महंथ बालकनाथ के नाम ऊपर चल रहा है। इसी बीच आज सदन के बाहर कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी और बालकनाथ के बीच कुछ हंसी मजाक के पल देखने को मिले। अधीर रंजन चौधरी ने मजाक-मजाक में कह दिया कि राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री बालकनाथ बन रहे हैं।

दरअसल, दोनों नेता आज संसद से एक साथ बाहर निकल रहे थे। मीडिया राजस्थान में अगला सीएम कौन होगा इसे लेकर सवाल कर रही थी। इसी बीच अधीर रंजन चौधरी ने बालकनाथ की ओर इशारा करते हुए हंस कर रहा कि अगले सीएम यही बन रहे हैं। चौधरी की बातें सुनकर बालकनाथ ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ लिया।

rajasthan

राजस्थान में बीजेपी ने 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है। जीत के बाद से ही मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी चर्चा तेज थी। कहा जा रहा है कि कल शाम हुई बीजेपी की बैठक में सीएम का नाम फाइनल कर लिया गया है लेकिन भाजपा अभी इसे अनाउंस नहीं कर रही है। राजस्थान में बालकनाथ के अलावा वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघावल और दिया कुमारी का नाम सीएम फेस की रेस में है। इन सभी में बालकनाथ की छवि यूपी में योगीनाथ से जोड़ कर देखा आ जा रहा है। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि बीजेपी यूपी वाला कार्ड खेलते हुए बालकनाथ को सीएम बना सकती है।

यह देखें: Rajasthan Election 2023: कांग्रेस-भाजपा के वो दिग्‍गज नेता जिनकी हार भी जीते प्रत्‍याशी से ज्‍यादा चर्चा में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+