rajasthan news: राजस्थान के अजमेर में यहूदी धर्मस्थल पर एटीएस और र्ईआरटी कमांडो ने की मॉकड्रिल,जानिए क्यों ?
rajasthan news: राजस्थान के पुष्कर में एकमात्र यहूदी (इजरायली) धर्मस्थल बेदखबाद एटीएस और र्ईआरटी कमांडो ने आज मॉकड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्थाएं जांची,इस दौरान जिला कलेक्टर और एसपी मौजूद रहे।
राजस्थान के एकमात्र यहूदी (इजरायली) धर्मस्थल बेदखबाद को आज दोपहर एटीएस और ईआरटी के कमांडो ने दोनों तरफ से घेर लिया ।

पिछले हिस्से से कमांडो की एक टुकड़ी ने बेदखबाद में प्रवेश किया तो वही सामने की सीढ़िया से दूसरी टीम ने प्रवेश किया । इस दौरान बंदूक की गोलियों की आवाज आसपास के इलाके में गूंजती रही।
पुष्कर थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि आतंकवादी घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूर्व अभ्यास किया जाता है।
इसी के चलते आज बुधवार को एटीएस और ईआरटी टीम द्वारा मॉक ड्रिल आयोजित की गई । जिसमें चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात और पुलिस जाप्ते का रिस्पांस टाइम नोट किया गया।
इस दौरान जिला पुलिस कप्तान चुनाराम जाट और जिला कलेक्टर सहित पुलिस जाप्ता और अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है की पुष्कर कस्बा सालों से आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। तीर्थ नगरी पुष्कर में विश्व के एकमात्र चतुर्मुख ब्रह्मा का मंदिर है इसके साथ ही राजस्थान के एकमात्र इजरायली यहूदी समुदाय का धर्म स्थल बेतखबाद स्थित है। जिसके चलते कस्बा संवदेनशील इलाको में आता है।
पूर्व में पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली ने सन 2009 में दो दिन पुष्कर में रुक कर रेकी की थी। जिसका खुलासा मुम्बई हमले के बाद हुआ था।
तब से ही जगत पिता ब्रह्मा मंदिर और इजरायली धर्म स्थल बेतखबाद की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
हाल ही में इजरायली एम्बेसी के बाहर हुए बम धमाकों के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई जिसके चलते कुछ दिनों पूर्व ही बेदखबाद की सुरक्षा को लेकर NSG ने विशेष सुरक्षा ड्रिल "लाइटनिंग स्ट्राइक" को अंजाम दिया था।
आपकों बता दे कि राजस्थान में अजमेर जिले का पुष्कर पूरी दुनियां में जगतपिता ब्रह्मा के एक मात्र मंदिर की वजह से जाना जाता है। हर साल दुनियांभर से लाखों पर्यटक यहां आते है। कई देशों के पर्यटक यहां सालों से रह रहे है।
देश और प्रदेश के श्रद्धालु भी जगतपिता ब्रह्मा के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों की तादाद में आते है। यह स्थित पुष्कर सरोवर में स्नान,ध्यान और पूजा का अलग ही धार्मिक महत्व माना जाता है।
कार्तिक महीने में भी यहां लाखों की तादाद में खासकर महिला श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications