दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, बोले-यह घर की बात है, आपस में मिलकर सुलझा लेंगे
नई दिल्ली, 29 सितंबर: राजस्थान में रविवार को हुए सियासी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार शाम नई दिल्ली पहुंचे। अशोक गहलोत गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली पहुंचने पर अशोक गहलोत ने कहा कि घर की बात है, सब कुछ ठीक है। हम कांग्रेस अध्यक्ष के अधीन काम करते हैं. आने वाले समय में उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा।
Recommended Video

देर रात दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने कहा कि, ये हमारी पार्टी की परम्परा आज भी है, 50 साल से देख रहा हूँ, नबर वन जो होता है कांग्रेस प्रेसिडेंट, इंदिरा जी के वक्त से मैं देख रहा हूँ, राजीव जी के वक्त से मैं देख रहा हूँ, चाहे नरसिम्हा राव जी थे, सोनिया गांधी जी कांग्रेस प्रेसिडेंट हैं, हमेशा कांग्रेस के अंदर डिसिप्लिन है। पूरे देश में अगर नेशनल पार्टी कोई है तो एकमात्र कांग्रेस पार्टी है।उसकी नेता सोनिया गांधी जी हैं, सोनिया जी के डिसिप्लिन में पूरे देश की कांग्रेस है।
गहलोत ने कहा कि, मीडिया में जो कुछ चल रहा है ये घटनाएं छोटी-मोटी होती रहती हैं। मेरी दृष्टि में और दृष्टिकोण हो सकता है, हमारे लिहाज से,हमारे दिल के अंदर,सबके दिल के अंदर, नंबर वन जो कांग्रेस अध्यक्ष होती हैं उनके अनुशासन में हम काम करते हैं, आप देखेंगे उसी हिसाब से आने वाले वक्त में फैसले होंगे।
गहलोत ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'हम सब मिलकर जो आज देश के ऊपर संकट है, उसे मीडिया को पहचानना चाहिए। लेखक हैं, साहित्यकार, पत्रकार सब संकट में हैं। देशद्रोही के नाम से वे जेल में जा रहे हैं। 2-2 साल तक पड़े रहते हैं जेल के अंदर हैं। चिंता हमें उन लोगों की है, जिनके लिए राहुल गांधी यात्रा पर निकल पड़े हैं। चाहे महंगाई हो, बेरोजगारी हो या तानाशाही प्रवृत्ति जो देश में चल रही है।
गहलोत ने कहा कि, राहुल गांधी और हम सब कांग्रेसजनों को इसकी चिंता है। देश किस दिशा में जा रहा है, किस दिशा में जाएगा किसी को नहीं मालूम। इस खतरनाक स्थिति में हम चल रहे हैं। हमारे लिए इससे मुकाबला करना ज्यादा जरूरी है। घर की बातें, ये पॉलिटिक्स में चलता रहता है। हम इसे सॉल्व कर लेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications