Rajasthan: कांग्रेस 'वॉर रूम' में गहलोत-पायलट, सत्ता परिवर्तन की परंपरा पर ब्रेक लगाने की बनाएंगे रणनीति

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के दिग्‍गज वॉर रूम में खास रणनीति बनाई जा रही है।

Rajasthan Politics News: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में कुछ माह ही शेष रह गए हैं। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस जीत की सटीक रणनीति बनाने में जुटी हैं। जो जयपुर के अस्पताल रोड स्थित वॉर रूम में राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस की नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की खास बैठक में हिस्‍सा ले रहे हैं।

Congress war room Rajasthan

राजस्‍थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी मनमुटाव किसी से छुपा नहीं है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर इस बैठक में दोनों नेता एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले अशोक गहलोत व सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में 'भारत जोड़ो यात्रा' से संबंधित बैठक में एक साथ शामिल हुए थे। उसके बाद दिल्ली में हुई बैठक में दोनों नेता शामिल हुए थे। अब बांसवाड़ा की सभा में भी एक मंच पर दिखे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव के लिए नियुक्त वरिष्ठ पर्यवेक्षक मधुसूदन मिस्त्री और पर्यवेक्षक शशिकांत सेंथिल की मौजूदगी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी एसएस रंधावा, सह प्रभारी क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, अमृता धवन, वीरेंद्र राठौड़, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी समेत बैठक का हिस्‍सा हैं।

बता दें कि राजस्‍थान में हर पांच साल बाद सत्‍ता परिवर्तन की परंपरा चली आ रही है। एक बार कांग्रेस फिर पांच साल बाद भाजपा। कांग्रेस इस बार यह परंपरा तोड़ना चाहती है। पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए टिकट वितरण, सरकार रिपीट कैसे हो, एकजुटता का परिचय देकर विरोधियों के खिलाफ रणनीति तैयार करने पर मंथन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+