'अशोक गहलोत सबसे सक्षम मुख्यमंत्री', सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर बोले अधीर रंजन चौधरी
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सबसे सक्षम मुख्यमंत्री हैं।

राजस्थान में पार्टी विधायक सचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर चुनौती से निपटना जानती है। अशोक गहलोत सबसे सक्षम मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। सचिन पायलट जो चाहें करें, उन्हें करने दो, लेकिन अशोक गहलोत सबसे सक्षम मुख्यमंत्री है।
अधीर रंजन चौधरी का पलटवार
वहीं, दूसरी तरफ अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की पकड़ मजबूत होते देख ममता बनर्जी भी घबरा गई हैं। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद ममता बनर्जी को लगने लगा है कि हमारे बिना अब बंगाल जीतना आसान नहीं है।
'पश्चिम बंगाल में कांग्रेस मजबूत'
अधीरंजन चौधरी ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कभी कहा है कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को वोट दो? आज कांग्रेस की जीत के बाद ममता बनर्जी को लगने लगा कि बिना कांग्रेस बंगाल में उनका आगे बढ़ना मुश्किल है, क्योंकि बंगाल में कांग्रेस पार्टी की पकड़ बढ़ती जा रही है।
'बंगाल में मेरे खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए'
बता दें कि ममता बनर्जी ने वीडियो जारी कर कहा कि कि उनकी पार्टी जहां मजबूत है, वहां कांग्रेस का समर्थन करेगी। जहां भी कोई क्षेत्रीय राजनीतिक दल मजबूत है, वहां भाजपा नहीं लड़ सकती है। जो दल किसी क्षेत्र विशेष में मजबूत हैं, उन्हें मिलकर लड़ना चाहिए। मैं कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं, लेकिन उसे बंगाल में मेरे खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए।
'बीजेपी सत्ता में नहीं रह सकेगी'
Recommended Video

बता दें कि कर्नाटक के नतीजों से कांग्रेस बेहद उत्साहित हैं। पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी के दिन अब लदने वाले हैं। अगर अब विपक्ष एकजुट नहीं हुआ, तो देश की जनता हमें माफ नहीं करेगी। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस शुरू से कह रही है कि अगर विपक्ष एकजुट है तो बीजेपी सत्ता में नहीं रह सकेगी।
यह भी पढ़ें- मोदी सरकार पर सदन नहीं चलने देने का गंभीर आरोप, अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर जताई चिंता












Click it and Unblock the Notifications