Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ डोटासरा ने भाजपा पर साधा निशाना...यह है वजह
Congress freezes bank accounts: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद कांग्रेस के नेताओं में हड़कंप है। राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से लेकर राहुल गांधी और राजस्थान में गहलोत से लेकर डोटासरा तक हर कोई परेशान है।
अब परेशान कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस वार्ता कर जमकर वार-पलटवार किए।

गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं, जिसके कारण अब कोई भी लेन-देन नहीं किया जा सकता। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय एजेंसियों की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
लोकतंत्र की हत्या पर आमादा भाजपा!
इलेक्टोरल बॉण्ड का महाघोटाला करने वाली भाजपा ने कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करके व दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री @ArvindKejriwal को गिरफ्तार करवाकर साफ कर दिया है कि वह चुनाव जीतने के लिए सारे हथकंडे अपनाएगी।
भाजपा की यह तानाशाही प्रवृत्ति… pic.twitter.com/xCtsAjtimo
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 22, 2024
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया में आज अगर किसी के बैंक खाते सीज हो जाएं तो क्या वो शख्स व्यापार कर सकता है? क्या वो परिवार चला सकता है? आप कल्पना करके देखिए।
अब यह मुद्दा आज गांव-गांव तक पहुंच चुका है, और इस सरकार को ले डूबेगा। इन्होंने कांग्रेस के बैंक खाते सीज किए हैं, वो भी बिना किसी कारण।
आंकड़ों की बात करते हुए गहलोत ने कहा कि 2017-18 में कांग्रेस को 199 करोड़ रुपये मिले थे। उसमें से सिर्फ 14 लाख 40 हजार रुपये की राशि नगद बैंक खाते में जमा की गई थी, जबकि बाकी राशि चेक के माध्यम से हु्ई थी।
गहलोत ने बताया कि, 'पहले कानून था कि आप सिर्फ 20 हजार रुपये तक ही किसी पॉलिटिकल पार्टी को पैसा दे सकते हैं। लेकिन बाद में इस कानून को बदलकर नगद राशि दान करने की लिमिट मात्र 2000 रुपये कर दी गई।
जिसके चलते बहुत लोगों तक यह जानकारी पहुंच ही नहीं पाई और कांग्रेस के खाते में 14 लाख 40 हजार रुपये नगद जमा हो गए। जो नए नियम के कैश लिमिट से ज्यादा थे।
इसी के चलते बीजेपी ने कांग्रेस के बैंक खाते में जमा 285 करोड़ रुपये फ्रीज करा दिए। उस खाते में यूथ कांग्रेस के भी पैसा था, एनएसयूआई के भी थे और हम लोगों के भी थे। इस पैसे को फ्रीज करके इनकम टैक्स ने क्राइम किया है।
अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि आयकर विभाग ने कांग्रेस के खाते से 115 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। एक बार 75 करोड़ रुपये निकाले, और फिर 60 करोड़ रुपये निकाले।
अधिकारियों ने बैंकों में जाकर फ्रीज किए गए अकाउंट से इस पैसे को निकाला है। ऐसा करके इनकम टैक्स ने खुद क्राइम किया है। किसके इशारे पर किया है, ये आप समझ सकते हो।
गहलोत ने एक बार फिर कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, अब तो उनकी पार्टी के नेता खुद ही कमेंट करने लगे है। अब बैंकों में जमा पैसा 100 करोड़ रुपये वो भी हम इस्तेमाल नहीं कर पा रहे।












Click it and Unblock the Notifications