Asha Bhati: वो सफाईकर्मी, जो पहले RPSC पास कर बनी RAS टॉपर, अब 1.75 लाख की घूस लेते पकड़ी गई

Asha Bhati ACB Rajasthan: राजस्‍थान की सफाई कर्मचारी आशा कंडारा उर्फ आशा भाटी एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले राजस्‍थान प्रशासिक सेवा परीक्षा पास करके और अब एक लाख 75 हजार की घूस लेते पकड़े जाने की वजह से।

राजस्‍थान भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की टीम ने पाली जिले के जैतारण में आशा भाटी, उसके बेटे ऋषभ भाटी व योगेंद्र चौधरी उर्फ रवि को एक लाख 75 हजार की रिश्‍वत लेते पकड़ा है।

Asha Bhati Sweeper

आशा भाटी मूलरूप से जोधपुर की रहने वाली है। जोधपुर की सड़कों पर झाड़ू लगाते-लगाते ही आरपीएससी की तैयारी की थी। वर्तमान में नगर निगम हैरिटेज जयपुर में सफाई कर्मचारी है। जयपुर से जोधपुर जाते समय रास्‍ते में जैतारण के पास एसीबी ने इसे पकड़ लिया।

राजस्‍थान एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की पाली द्वितीय इकाई को गोपनीय सूचना मिली थी कि नगर निगम/नगर पालिकाओं में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए अभ्‍यर्थियों से रिश्‍वत की राशि लेकर संदिग्‍ध कार्मिक एवं दलाल आज जैतारण से जयपुर आ रहे हैं।

Asha Bhati ACB Rajasthan

सूचना मिलने पर एसीबी अजमेर की एसपी कंचन भाटी ने जैतारण पाली में कार्रवाई करते हुए आशा भाटी, ऋषभ भाटी व योगेंद्र चौधरी को पौने दो लाख की रिश्‍वत के आरोप में अरेस्‍ट कर लिया।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS Exam 2018) पास करके दो बच्‍चों की मां आशा कंडारा रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी। आशा जोधपुर के मोहल्‍ला बड़वासिया की रहने वाली है। आशा के पिता राजेंद्र कंडारा लेखा सेवा से रिटायर हुए।

Asha Bhati Sweeper

आशा भाटी की साल 1997 में जोधपर के व्‍यक्ति से शादी हुई थी। इनके एक बेटा ऋषभ व बेटी पल्‍लवी है। शादी के पांच साल बाद पति से अलग हो गई थी। साल 2016 में आशा ने स्‍नातक की डिग्री ली।

जोधपुर के उत्‍तर नगर में दो साल तक सफाईकर्मी के रूप में काम किया। जोधपुर के पावटा की मुख्‍य सड़कों पर झाड़ू लगाई। 700 से अधिक रैंक मिली थी। आरपीएससी पास करने के बाद आशा ने नई पोस्‍ट पर ज्‍वाइन नहीं किया और सफाईकर्मी के रूप में नौकरी जारी रखी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+