जैसलमेर-सेना की चलती ट्रेन बंटी दो हिस्सों में, चालक की सजगता से टला बड़ा हादसा
जैसलमेर। राजस्थान के जोधपुर-जैसलमेर रेल मार्ग पर मंगलवार रात करीब 12 बजे सेना की चलती ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंट गई। कुछ ही दूर जाने पर जब चालक को पता चला तो ट्रेन को पीछे लेकर हिस्से को वापस जोड़ा गया।

जानकारी के जोधपुर से सेना का सामान लेकर विशेष ट्रेन बीती रात जैसलमेर आ रही थी। रास्ते में रामदेवरा रेलवे स्टेशन के पास कपलिंग खुलने से सेना की ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई।
गनीमत यह रही कि करीब सौ मीटर दूर चलने पर ट्रेन चालक को इसकी जानकारी होने पर तुरन्त ट्रेन को वापस जोड़कर रवाना किया अन्यथा अन्य आने जाने वाली ट्रेनों से पीछे रहे हिस्से की भिड़ंत हो सकती थी लेकिन चालक की सजगता से बड़ा हादसा टल गया।












Click it and Unblock the Notifications