Lok Sabha Election: राजस्थान में सियासी रण में उतरे भाजपा के अर्जुन....फिर लगाएंगे जीत की हैट्रिक !
Lok sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनावों का सियासी रण पूरी तरह से सज चुका है। भाजपा से अर्जुन और कांग्रेस से गुंजल जैसे कई धुरंधर बयानों के तीर बाण लेकर तैयार हो गए है।
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से प्रथम चरण की 12 सीटों पर आज अंतिम दिन सभी प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए है। जिसमें बीकानेर लोकसभा सीट पर एक बार फिर से अर्जुनराम मेघवाल नामांकन भरकर मैदान में कूद गए है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज बीकानेर एवं श्रीगंगानगर दौरे पर रहे जहां उन्होंने बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल और श्रीगंगानगर से प्रत्याशी प्रियंका बैलान मेघवाल की नामांकन सभा को सम्बोधित किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने बीकानेर में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीमराव अम्बेडकर के बाद पहली बार किसी अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति को कानून मंत्री बनाया और यह खुशी की बात है कि वह बीकानेर की भूमि से आते है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने श्रीगंगानेर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने दस साल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व काम किए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी कहना है कि बेटियां अभिशाप नहीं अभिमान है।
नई संसद बनने के बाद पहला कोई कानून आया तो वह नारी शक्ति वंदन अधिनियम आया जिससे महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण मिलेगा। वर्तमान में देश की राष्ट्रपति महिला है, देश और प्रदेश की वित्त मंत्री भी महिला ही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है, इस दिन हर कार्यकर्ता को अपने बूथ के हर पर पर जाकर भाजपा का झंडा लगाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राम-राम कहनी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि 19 और 26 अप्रैल का दिन प्रदेश की जनता के लिए सिर्फ मतदान करने का ही नहीं बल्कि विकसित भारत बनाने के संकल्प को मजबूती प्रदान करने का दिन है।












Click it and Unblock the Notifications