Who is Arjun Ram Meghwal: 'चूरू कलेक्‍टर' अर्जुन राम मेघवाल बने केंद्रीय मंत्री, IAS छोड़ ज्‍वाइन की थी BJP

Arjun Ram Meghwal Biography in Hindi: राष्‍ट्रपति भवन दिल्‍ली में 9 जून 2024 की शाम को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी सरकार 3.0 में अर्जुन राम मेघवाल को भी केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

अर्जुन राम मेघवाल वो शख्‍स हैं, जिन्‍होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) से केंद्रीय मंत्री बनने तक का सफर तय किया है। साल 2024 में राजस्‍थान की बीकानेर सीट लगातार चौथी बार जीते अर्जुन राम मेघवाल की पहचान साइकिल से संसद जाने वाले एमपी के रूप में भी है।

Arjun Ram Meghwal Cabinet Minister 2024

अर्जुन राम मेघवाल: आयु, जीवनी, शिक्षा, पत्नी, जाति, संपत्ति

  • अर्जुन राम मेघवाल राजस्‍थान के बीकानेर जिले के गांव किशमीदसेर के रहने वाले हैं।
  • अर्जुन राम मेघवाल का जन्‍म 20 दिसंबर 1953 को बीकानेर को गांव किशमीदेसर में लखू राम मेघवाल व हीरा देवी मेघवाल के घर हुआ।
  • अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के डूंगर कॉलेज और फिलीपींस के यूनिवर्सिटी ऑफ फिलीपींस से राजनीति विज्ञान में मास्टर ऑफ आर्ट्स , एलएलबी और एमबीए किया है।

  • अर्जुन राम मेघवाल ने साल 1977 में एलएलबी व साल1979 में एलएलएम की डिग्री ली।
  • अर्जुन राम मेघवाल की शादी 12 मई 1968 को पाना देवी से हुई है। अर्जुन राम मेघवाल की पत्‍नी हाउस वाइफ हैं। इनके दो बेटे व दो बेटियां हैं।
  • अर्जुन राम मेघवाल स्‍थायी पता संसद सेवा केंद्र, सी - 66, केके कॉलोनी, जोइया मार्केट, बीकानेर, राजस्थान है।
  • अर्जुन राम मेघवाल दिल्‍ली में 5 - ए, के. कामराज मार्ग में रहते हैं।
  • अर्जुन राम मेघवाल राजस्‍थान कैडर में आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। चूरू जिला कलेक्‍टर समेत कई पदों पर सेवाएं दीं। फिर 2009 में आईएएस छोड़कर भाजपा ज्‍वाइन कर ली।

अर्जुन राम मेघवाल कब-कब बने बीकानेर सांसद

  • लोकसभा चुनाव 2009 में 15वीं लोकसभा में बीकानेर सीट से पहली बार भाजपा सांसद बने। कांग्रेस के रेवतराम पंवार को हराया।
  • लोकसभा चुनाव 2013 में अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के शंकर पन्‍नू को हराया।
  • लोकसभा चुनाव 2019 में अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस के मदन गोपाल मेघवाल को हराकर तीसरी बार सांसद बने।
  • लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल को हराकर अर्जुन राम मेघवाल ने जीत का चौका लगाया।

अर्जुन राम मेघवाल कब कौनसे मंत्री बने

विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 18 मई 2023 - 05 जून 2024 तक
संसदीय कार्य राज्य मंत्री 3 सितंबर 2017 - 05 जून 2024 तक
भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री 30 मई 2019 - 7 जुलाई 2021 तक
वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री 5 जुलाई 2016 - 3 सितंबर 2017
जल संसाधन राज्य मंत्री 5 जुलाई 2016 - 3 सितंबर 2017

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+